Tuesday, August 25, 2026
Homeराज्यउत्तर प्रदेशकांग्रेस पदाधिकारियों ने फूंका सतीश महाना का पुतला

कांग्रेस पदाधिकारियों ने फूंका सतीश महाना का पुतला

कांग्रेस कमेटी कानपुर नगर ग्रामीण के अध्यक्ष संदीप शुक्ला के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तिलक हॉल स्थित कांग्रेस मुख्यालय के बाहर हुआ प्रदर्शन

कानपुर। राष्ट्रगान के कथित अपमान को लेकर कांग्रेस ने विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। देर शाम जिला कांग्रेस कमेटी कानपुर नगर ग्रामीण के अध्यक्ष संदीप शुक्ला के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तिलक हॉल स्थित कांग्रेस मुख्यालय के बाहर महाना का पुतला फूंका और उन्हें विधानसभा अध्यक्ष पद से हटाने की मांग की।
कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि उन्नाव जिले में एक विद्यालय के कार्यक्रम के दौरान सतीश महाना गार्ड ऑफ ऑनर लेने के बाद अपनी गाड़ी की ओर चले गए, जबकि पृष्ठभूमि में राष्ट्रगान बज रहा था। घटना का वीडियो प्रसारित होने के बाद मामला चर्चा में आया। कांग्रेस ने इसे राष्ट्रगान का अपमान बताते हुए विरोध प्रदर्शन किया।
पुतला दहन की सूचना पर एसीपी कोतवाली अमित कुमार पांडेय भारी पुलिस बल के साथ कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे, लेकिन कार्यकर्ताओं ने पुलिस की मौजूदगी में पुतला फूंककर महाना के खिलाफ नारेबाजी की।

जिलाध्यक्ष संदीप शुक्ला ने कहा कि राष्ट्रगान के दौरान विधानसभा अध्यक्ष के इस व्यवहार से करोड़ों देशवासियों की भावनाएं आहत हुई हैं।
उन्होंने सतीश महाना को विधानसभा अध्यक्ष पद से तत्काल हटाने और उनके खिलाफ राष्ट्रगान के अपमान के मामले में मुकदमा दर्ज करने की मांग की।
प्रदर्शन में आनंद वर्मा, नरेंद्र चंचल कुशवाहा,
ईखलाख अहमद डेविड, राजेंद्र बाल्मीकि, अंकित कन्नौजिया, शिवम पटवा, संदीप मिश्रा, सुनील पाल, माना यादव, शीलू यादव, अभिषेक कुमार, नफीस अहमद, ग्रीन बाबू सोनकर, अकील अहमद, निखिल गुप्ता, शुभम राजपूत, सुशांत गुप्ता, उस्मान सोनू, रवि कुमार, ऋषि पाल, अमन युवराज सिंह, महेंद्र भदौरिया, मेराज खान और गोविंद यादव आदि मौजूद रहे।

कानपुर। उन्नाव में गार्ड ऑफ ऑनर के दौरान राष्ट्रगान के कथित अपमान को लेकर सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो पर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने सफाई दी है। उन्होंने कहा कि गार्ड ऑफ ऑनर के समय प्रेक्षागृह के अंदर अलग कार्यक्रम के तहत राष्ट्रगान शुरू हुआ था और वहां उनकी उपस्थिति नहीं थी। दोनों कार्यक्रम अलग-अलग थे। उन्होंने आरोपों को भ्रामक बताते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा संविधान और राष्ट्रगान का सर्वोच्च सम्मान किया है और आगे भी करते रहेंगे। महाना ने मीडिया से भी अपील की कि किसी विषय पर चर्चा से पहले तथ्यों की सत्यता की जांच जरूर करें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!