Tuesday, August 25, 2026
Homeब्रेकिंग न्यूज22 लाख की सुपारी देकर श्रेया की हत्या! प्रेमी ने दोस्त संग...

22 लाख की सुपारी देकर श्रेया की हत्या! प्रेमी ने दोस्त संग रची खौफनाक साजिश

वाराणसी में 22 वर्षीय श्रेया उपाध्याय की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। शुरुआत में इस वारदात को प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला माना जा रहा था, लेकिन जांच आगे बढ़ने पर हत्या के पीछे पैसों का लालच सामने आया। पुलिस के मुताबिक, श्रेया के प्रेमी विवेक चौबे ने अपने पुराने दोस्त पुनीत के साथ मिलकर उसकी हत्या की साजिश रची थी। इसके बदले पुनीत को 22 लाख रुपये देने का वादा किया गया था।पुलिस ने सोमवार तड़के मुठभेड़ के बाद पुनीत को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान उसके पैर में गोली लगने की बात पुलिस ने कही है। वहीं, मामले का मुख्य आरोपी विवेक चौबे अभी फरार है और उसकी तलाश में पुलिस की कई टीमें जुटी हैं।पुलिस की जांच के अनुसार, हत्या को अंजाम देने के लिए वाराणसी के रोहनिया थाना क्षेत्र के बच्छांव पश्चिमपुरा इलाके में एक कमरा किराए पर लिया गया था। आरोप है कि इस कमरे को सामान्य तौर पर रहने के लिए नहीं, बल्कि हत्या की साजिश को अंजाम देने के मकसद से लिया गया था।बताया गया कि 17 अगस्त की रात विवेक और पुनीत कमरे में पहुंचे। अगले दिन सुबह श्रेया को वहां लाने की योजना बनाई गई। 18 अगस्त को विवेक कथित तौर पर किसी बहाने श्रेया को कमरे में लेकर पहुंचा।पुलिस के मुताबिक, कमरे में पहुंचने के बाद विवेक ने श्रेया को पीछे से पकड़कर उसका गला दबाया, जबकि पुनीत ने चाकू से उस पर हमला किया। इसके बाद श्रेया जमीन पर गिर गई और आरोप है कि पुनीत ने उसका गला रेत दिया। कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, हत्या के बाद विवेक ने पुनीत से कहा कि वह 22 लाख रुपये लेने के लिए बाहर जा रहा है और जल्द लौटेगा। इसके बाद वह कमरे से निकल गया। पुनीत काफी देर तक श्रेया के शव के पास उसके लौटने का इंतजार करता रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!