Thursday, September 3, 2026
Homeब्रेकिंग न्यूजकैफे में घाटा लगा तो चोरी का रास्ता अपनाया, लिव-इन कपल ने...

कैफे में घाटा लगा तो चोरी का रास्ता अपनाया, लिव-इन कपल ने बना डाला गैंग; नोएडा पुलिस ने 3 को दबोचा

नोएडा में चोरी के एक ऐसे गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है, जिसे एक लिव-इन कपल चला रहा था. पुलिस के मुताबिक, कैफे का कारोबार बंद होने के बाद अपने खर्च और शौक पूरे करने के लिए दोनों ने चोरी शुरू कर दी. गिरोह में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है.उत्तर प्रदेश के नोएडा में पुलिस ने चोरी करने वाले एक कथित गैंग का पर्दाफाश किया है. इस गिरोह में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे प्रेमी-प्रेमिका और उनका एक साथी शामिल था. पुलिस के मुताबिक, तीनों हाईराइज सोसाइटियों और रिहायशी इलाकों में बंद मकानों को निशाना बनाते थे. घर की रेकी करने के बाद मौका मिलते ही चोरी की वारदात को अंजाम दिया जाता था.पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से करीब 3.5 लाख रुपये नकद, ज्वेलरी, मोबाइल फोन और लैपटॉप समेत अन्य सामान बरामद करने का दावा किया है.पुलिस के अनुसार, इस कथित गैंग में सोनाली की भूमिका अहम थी. वह बंद मकानों की पहचान करने के साथ उनकी रेकी करती थी. इसके बाद वह अपने प्रेमी दीवाकर और साथी इरफान को घर की जानकारी देती थी. दोनों मौका देखकर मकान में दाखिल होते और वहां रखा कीमती सामान लेकर फरार हो जाते थे.जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी दिन के वक्त चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे. पुलिस के मुताबिक, उनका मानना था कि दिन में सामान्य आवाजाही के बीच चोरी करने पर किसी को आसानी से शक नहीं होगा.पुलिस की जांच में पता चला कि दीवाकर और सोनाली पहले गाजियाबाद में कैफे चलाते थे. इसके बाद दोनों ने नोएडा में भी कैफे का कारोबार शुरू किया. हालांकि, कारोबार में नुकसान होने के बाद उन्हें कैफे बंद करना पड़ा.पुलिस का कहना है कि कारोबार बंद होने के बाद दोनों के खर्च और शौक पूरे करने के लिए पैसों की जरूरत बढ़ गई. इसके बाद उन्होंने चोरी का रास्ता अपना लिया और अपने साथी इरफान को भी गैंग में शामिल कर लिया.पुलिस के मुताबिक, दिन में चोरी करने के बाद आरोपी रात में रेस्तरां और बार में जाकर पार्टी करते थे. चोरी से मिले पैसे और सामान का इस्तेमाल अपने खर्च और मौज-मस्ती के लिए किया जाता था.नोएडा के थाना सेक्टर-113 पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दीवाकर, सोनाली और इरफान को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के कब्जे से करीब 3.5 लाख रुपये नकद के अलावा ज्वेलरी, मोबाइल और लैपटॉप बरामद किए गए हैं.पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपियों ने नोएडा और आसपास के इलाकों में अब तक कितनी चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है. साथ ही बरामद सामान को अलग-अलग मामलों से जोड़कर भी जांच की जा रही है.एडीसीपी नोएडा मनीषा सिंह के मुताबिक, तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!