Sunday, September 27, 2026
Homeराज्यउत्तर प्रदेशलखनऊ समेत यूपी के कई जिलों में 42 घंटे से बारिश, जलभराव...

लखनऊ समेत यूपी के कई जिलों में 42 घंटे से बारिश, जलभराव और धंसी सड़कों ने बढ़ाई परेशानी

लखनऊ और आसपास के कई जिलों में पिछले 42 घंटे से लगातार बारिश का दौर जारी है। भारी बारिश के कारण जगह-जगह जलभराव हो गया है, जबकि पेड़ गिरने और सड़कें धंसने की घटनाओं ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मौसम के बिगड़े हालात को देखते हुए प्रशासन ने स्कूलों में छुट्टी घोषित की है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान भी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है।

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत आसपास के कई जिलों में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है। करीब 42 घंटे से जारी बारिश के कारण शहर के कई हिस्सों में सड़कों पर पानी भर गया है। कुछ इलाकों में बरसाती पानी लोगों के घरों तक पहुंच गया है। लगातार बारिश के बीच पेड़ और मकान गिरने की घटनाएं भी सामने आई हैं।

लखनऊ में केकेसी के पास सड़क किनारे खड़ी एक चार पहिया गाड़ी पर पेड़ गिर गया। राहत की बात यह रही कि घटना के समय वाहन के अंदर कोई मौजूद नहीं था। इससे बड़ा हादसा होने से टल गया। वहीं, पुरनिया इलाके में भी एक बड़ा पेड़ सड़क पर गिरने से यातायात बाधित हो गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और नगर निगम की मदद से पेड़ को हटाकर रास्ते पर यातायात बहाल कराया गया।बारिश के कारण कई इलाकों में सड़कें टूटने और धंसने की घटनाएं भी सामने आई हैं। जलभराव के बीच सड़क के गड्ढे दिखाई नहीं देने से हादसे का खतरा बढ़ गया है। लखनऊ के अमीनाबाद में सड़क धंसने से स्थिति चिंताजनक हो गई है। यहां कई लोग और वाहन गड्ढे में फंस चुके हैं।

लगातार खराब मौसम को देखते हुए लखनऊ के जिलाधिकारी ने कक्षा 12 तक के स्कूलों को बंद रखने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा उच्च शिक्षा संस्थानों, तकनीकी संस्थानों, प्रोफेशनल कॉलेजों, पॉलीटेक्निक और आईटीआई समेत अन्य संस्थानों में भी अवकाश घोषित किया गया है।मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के 35 से अधिक जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं और आंधी चलने की भी संभावना जताई गई है। वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अतुल कुमार सिंह के अनुसार, लगातार बारिश के चलते तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है। सितंबर में शुक्रवार को पहली बार सबसे ठंडा दिन रिकॉर्ड किया गया।लखनऊ के अलावा बाराबंकी, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, रामपुर, बरेली, पीलीभीत और शाहजहांपुर में भी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही बस्ती, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, हरदोई, लखनऊ, बाराबंकी, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, संभल और बदायूं में भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक बारिश का यह दौर रविवार तक जारी रह सकता है। हालांकि सोमवार से मौसम में सुधार आने की उम्मीद जताई गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!