Thursday, September 3, 2026
Homeब्रेकिंग न्यूज2027 में सपा की सरकार बनने का अखिलेश यादव ने किया दावा,...

2027 में सपा की सरकार बनने का अखिलेश यादव ने किया दावा, बोले- गन्ना किसानों को 24 घंटे में मिलेगा भुगतान

सहारनपुर पहुंचे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की समस्याओं, आरक्षण और अग्निवीर योजना को लेकर अपनी बात रखी। साथ ही 2027 में सपा सरकार बनने का दावा करते हुए कई बड़े ऐलान किए। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बुधवार को सहारनपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की बीजेपी सरकार पर कई मुद्दों को लेकर हमला बोला। अखिलेश यादव ने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की परेशानी और भ्रष्टाचार से आम जनता परेशान है। उन्होंने दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव के बाद उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी।अखिलेश यादव ने गन्ना किसानों को लेकर बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि अगर प्रदेश में सपा की सरकार बनती है तो किसानों के गन्ने का भुगतान 24 घंटे के भीतर सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने किसानों को अच्छी गुणवत्ता वाले बीज, कम कीमत पर कीटनाशक, प्रशिक्षण और फसल का उचित दाम उपलब्ध कराने की बात भी कही।युवाओं के मुद्दे पर अखिलेश यादव ने अग्निवीर योजना को लेकर भी बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि सपा की सरकार बनने पर अग्निवीर व्यवस्था को खत्म कर सेना में स्थायी भर्ती की व्यवस्था फिर से लागू की जाएगी।उन्होंने सहारनपुर में खेल सुविधाओं को बढ़ाने का भी वादा किया। अखिलेश ने कहा कि जरूरत के मुताबिक स्टेडियम, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और स्पोर्ट्स सिटी विकसित की जाएगी।अखिलेश यादव ने जल जीवन मिशन को लेकर सरकार पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि कई जगह पाइपलाइन और पानी की टंकियां तो दिखाई देती हैं, लेकिन लोगों को पानी नहीं मिल रहा है। उन्होंने एक्सप्रेसवे की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाते हुए सड़कों में गड्ढों को गंभीर समस्या बताया। अखिलेश ने कहा कि जनता चुनाव के दौरान इन मुद्दों का हिसाब लेगी।सहारनपुर के मशहूर वुड कार्विंग उद्योग और इससे जुड़े कारीगरों के लिए भी अखिलेश यादव ने कई घोषणाएं कीं। उन्होंने कारीगरों को प्रशिक्षण, सुरक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ जरूरत के अनुसार सब्सिडी देने की बात कही।अखिलेश ने अमेरिका की ओर से लगाए गए प्रतिबंधों का जिक्र करते हुए कहा कि इसका असर किसानों, कारीगरों और निर्यात कारोबार से जुड़े लोगों पर पड़ रहा है।सहारनपुर के बैंक करेंसी चेस्ट में नकली नोट मिलने के मामले पर भी अखिलेश यादव ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने नोटबंदी को विफल योजना बताते हुए कहा कि उस समय नकली करेंसी और कालेधन पर लगाम लगाने के दावे किए गए थे, लेकिन अब बैंकिंग सिस्टम के भीतर ही नकली नोट मिलने की बात सामने आ रही है।आरक्षण के मुद्दे पर अखिलेश यादव ने कहा कि आरक्षण पहले भी था, आज भी है और आगे भी रहेगा। उन्होंने जातीय जनगणना का समर्थन करते हुए कहा कि आबादी के अनुपात में लोगों को उनका हक और सम्मान मिलना चाहिए।उन्होंने कहा कि सपा की सरकार बनने पर सहारनपुर की स्थानीय जरूरतों को ध्यान में रखते हुए विशेष योजनाएं बनाई जाएंगी। विकास के एजेंडे में किसान, व्यापारी, कारीगर, युवा और आम जनता को प्राथमिकता दी जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!