Friday, August 21, 2026
Homeब्रेकिंग न्यूज'पत्नी को मारा… टीवी पर हनुमान चालीसा चलाई और फिर!' Lucknow Triple...

‘पत्नी को मारा… टीवी पर हनुमान चालीसा चलाई और फिर!’ Lucknow Triple Murder की खौफनाक इनसाइड स्टोरी!-

राजधानी लखनऊ में दिनदहाड़े सनसनी! 2 रिवॉल्वर… टीवी पर तेज़ आवाज़ में हनुमान चालीसा… और तीन-तीन लाशें! गोमतीनगर में घटी इस खौफनाक खूनी वारदात से थर्रा उठा पूरा उत्तर प्रदेश! एसबीआई के अफ़सर पति ने अपनी बैंक मैनेजर पत्नी को पहले गोलियों से भून डाला… और फिर दो किलोमीटर दूर घर जाकर मानसिक रूप से बीमार बहन का भेजा उड़ा दिया! और अंत में… खुद की कनपटी पर ट्रिगर दबाकर अपनी ज़िंदगी भी खत्म कर ली!दोपहर के ठीक 12 बजकर 05 मिनट! ICICI बैंक के बाहर पहुंची एक कार… बाहर निकलता है एसबीआई का फील्ड ऑफिसर मानस बाजपेयी! फोन करके अपनी बैंक मैनेजर पत्नी दिव्या मिश्रा को बाहर बुलाता है… और फिर शुरू होता है मौत का खौफनाक तांडव! मानस ने पहली रिवॉल्वर निकाली और सीधे पत्नी दिव्या पर फायर कर दिया! इतने से भी मन नहीं भरा, तो रिवॉल्वर की बट से चेहरे और सिर पर ताबड़तोड़ वार किए! और फिर… दूसरी रिवॉल्वर निकालकर माथे में दूसरी गोली उतार दी! कत्ल करने के बाद मानस घर पहुंचा… पसीने से तर-बतर, आंखों में सिरफिरापन! कमरे का दरवाजा बंद किया… और टीवी पर तेज़ आवाज़ में चला दी हनुमान चालीसा! इधर टीवी पर चालीसा गूंज रही थी… और उधर मानस ने अपनी बीमार बहन शीबा के सिर में गोली मार दी! मानस को डर था कि उसके मरने के बाद बहन की देखभाल कौन करेगा? और फिर… उसने खुद के माथे पर पिस्टल सटाकर ट्रिगर दबा दिया! मरने से कुछ ही मिनट पहले मानस ने वॉट्सऐप पर स्टेटस लगाया— “मैंने अपनी पत्नी को मार दिया क्योंकि उसने मुझे धोखा दिया… अब मैं खुद को और बहन को मारने जा रहा हूं!” यूट्यूबर प्रज्ञा मिश्रा ने सोशल मीडिया X पर एक पोस्ट किया। इसमें उन्होंने लिखा- मेरी बहन दिव्या मिश्रा पति की साइको हरकतों और उसकी बहन की पागलपन की बीमारी की वजह से अलग रह रही थी। सुबह 9 बजे उसका साइको पति 2 रिवॉल्वर के साथ ऑटो से रेकी करने लगा, जब वह बैंक लौटी, तो गेट पर उसके पति ने पहली रिवॉल्वर से गोली चलाई, फिर रिवॉल्वर की बट से चेहरे और सिर पर कई वार किए। पास के सब लोग जान बचाकर भाग गए, फिर दूसरा रिवॉल्वर निकाला और उससे फायर किया, माथे पर उसके बहुत बड़े-बड़े होल हैं, दिव्या तुम अब नहीं हो, यह यकीन कर पाना मुश्किल है, दिव्या काश के तुम इतनी सीधी नहीं होतीं, काश हम आज पूर्णागिरि घूमने चले गए होते, 2 रिवॉल्वर, 1 तमंचा और 3 ज़िंदगियां खत्म! तलाक की अर्जी, शक की सनक और मानसिक बीमारी के इस चक्रव्यूह ने दो हंसते-खेलते परिवारों को हमेशा के लिए उजाड़ दिया! पुलिस कमिश्नर तरुण गाबा समेत पूरा प्रशासनिक अमला जांच में जुटा है… लेकिन सवाल अब भी वही है— आखिर कोई इंसान कत्ल की इस हद तक साइको कैसे हो सकता है?!

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!