Tuesday, September 22, 2026
HomeInternationalUPITS 2026 से पहले CM योगी की युवाओं से अपील, ‘नौकरी तलाशने...

UPITS 2026 से पहले CM योगी की युवाओं से अपील, ‘नौकरी तलाशने वाले नहीं, रोजगार देने वाले बनें’

स्वराज इंडिया ब्यूरो/उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS 2026) को लेकर प्रदेशवासियों, युवाओं और उद्यमियों के नाम विशेष पाती लिखी है। 25 से 29 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में आयोजित होने वाले यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के चौथे संस्करण को लेकर मुख्यमंत्री ने प्रदेश के स्थानीय उत्पादों, युवाओं की प्रतिभा और उद्यमियों के प्रयासों को वैश्विक मंच तक पहुंचाने पर जोर दिया है।

मुख्यमंत्री ने अपनी पाती में कहा कि वर्ष 2017 से पहले उत्तर प्रदेश की पहचान एक ‘बीमारू प्रदेश’ के रूप में की जाती थी। राज्य को इस छवि से बाहर निकालकर एक प्रगतिशील और ‘उत्सव प्रदेश’ बनाना बड़ी चुनौती थी। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार बनने के बाद युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा करना सरकार की प्राथमिकताओं में रहा है।सीएम योगी ने एक जनपद-एक उत्पाद (ODOP) और MSME सेक्टर को बढ़ावा देने के प्रयासों का भी जिक्र किया। उनके मुताबिक, इन प्रयासों के जरिए प्रदेश में अब तक 4 करोड़ से अधिक रोजगार के नए अवसर बने हैं। ODOP की सफलता के बाद राज्य सरकार ने ‘एक जिला-एक फसल’ (ODOC) जैसी नई पहल भी शुरू की है, जिसका उद्देश्य स्थानीय स्तर पर उत्पादन और संबंधित क्षेत्रों को बढ़ावा देना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!