Saturday, August 29, 2026
Homeब्रेकिंग न्यूजGen-Z की नब्ज टटोलने में जुटी BJP, नितिन नबीन ने कल बुलाई...

Gen-Z की नब्ज टटोलने में जुटी BJP, नितिन नबीन ने कल बुलाई 45 युवा नेताओं की बैठक

भारतीय जनता पार्टी (BJP) अब Gen-Z यानी नई युवा पीढ़ी पर अपना फोकस बढ़ाने की तैयारी में है। युवाओं के मुद्दों, उनकी बदलती सोच और मौजूदा चुनौतियों पर चर्चा के लिए पार्टी अध्यक्ष नितिन नबीन ने युवा नेताओं की एक अहम बैठक बुलाई है। यह बैठक 29 अगस्त को सुबह 10 बजे बीजेपी मुख्यालय में आयोजित होगी।पार्टी सूत्रों के मुताबिक, बैठक में देशभर से करीब 45 युवा नेताओं को बुलाया गया है। हर राज्य से 2 से 3 नेताओं को आमंत्रित किया गया है। इनमें केंद्रीय मंत्री, सांसद, पूर्व सांसद, पूर्व मंत्री, विधायक और राज्यों में मंत्री पद संभाल रहे नेता शामिल हैं। पार्टी ने ऐसे नेताओं को बैठक में शामिल किया है, जिनकी युवाओं के बीच अच्छी पकड़ और अपील है। साथ ही ऐसे नेताओं को भी बुलाया गया है, जिन्हें युवाओं के मुद्दों की बेहतर समझ है और जो नई पीढ़ी को प्रभावित करने की क्षमता रखते हैं।बैठक में पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी युवा मोर्चा के अध्यक्ष अनुराग ठाकुर, केंद्रीय मंत्री कमलेश पासवान, गोरखपुर सांसद रवि किशन, बीजेपी महामंत्री हरीश द्विवेदी, केंद्रीय राज्य मंत्री रक्षा खड़से, पूर्व सांसद पूनम महाजन, महाराष्ट्र की पूर्व मंत्री पंकजा मुंडे, बेंगलुरु दक्षिण से सांसद तेजस्वी सूर्या और दार्जिलिंग से सांसद राजू बिष्ट समेत कई नेताओं को बुलाया गया है।बैठक में देश के युवाओं के मौजूदा मिजाज को समझने के साथ-साथ उनकी प्रमुख चुनौतियों और उनके समाधान पर चर्चा की जाएगी। पार्टी यह समझने की कोशिश करेगी कि Gen-Z किन मुद्दों को प्राथमिकता देती है और उनसे संवाद का तरीका क्या होना चाहिए।हाल ही में बीजेपी की नई कार्यकारिणी का गठन हुआ है। इसके बाद पार्टी युवाओं को अपने कार्यक्रमों और अभियानों से जोड़ने पर विशेष जोर दे रही है।बीजेपी का लक्ष्य युवाओं को पार्टी की नीतियों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार की योजनाओं और कामकाज से जोड़ना है। युवा नेताओं की यह बैठक इसी रणनीति का अहम हिस्सा मानी जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!