Monday, February 16, 2026
Homeब्रेकिंग न्यूजअयोध्या में श्रीराम मंदिर की भव्यता का नया अध्याय: मुख्य शिखर पर...

अयोध्या में श्रीराम मंदिर की भव्यता का नया अध्याय: मुख्य शिखर पर कलश स्थापित!

अयोध्या में श्रीराम मंदिर के निर्माण कार्य ने सोमवार को एक और ऐतिहासिक पड़ाव पार कर लिया। वैदिक विधि-विधान के साथ मुख्य शिखर पर कलश स्थापित कर दिया गया। यह पवित्र कार्य सुबह 9:15 बजे शुरू हुआ और 10:30 बजे शिखर पर कलश की स्थापना पूरी हो गई।

अयोध्या में इस अवसर पर अयोध्या में उत्सव का माहौल रहा। स्थानीय लोगों ने इसे ऐतिहासिक क्षण बताया। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि बैसाखी और बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के शुभ अवसर पर यह कार्य संपन्न हुआ। अब मंदिर के मुख्य शिखर पर ध्वजदंड स्थापना की प्रक्रिया शुरू होगी। मंदिर निर्माण प्रगति पर है।

राम मंदिर को लेकर क्या कहते हैं चंपत राय

चंपत राय ने जानकारी दी कि मंदिर परिसर से अब निर्माण मशीनें हटाई जाएंगी। प्रथम तल पर राजा राम, परकोटे और सप्तऋषियों के मंदिरों में मूर्तियों की प्रतिष्ठा का कार्य भी शीघ्र शुरू होगा। मंदिर का निर्माण कार्य निर्धारित समय पर आगे बढ़ रहा है, जिससे भक्तों में उत्साह है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जताई खुशी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि राम मंदिर का निर्माण न केवल आध्यात्मिक, बल्कि सांस्कृतिक और सामाजिक एकता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण देशवासियों की आस्था और संकल्प का परिणाम है। यह भारत की सनातन संस्कृति को विश्व पटल पर और सशक्त करेगा।

सीएम योगी ने ट्रस्ट और निर्माण कार्य से जुड़े सभी लोगों की सराहना की और इसे ‘नए भारत’ की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने आगे कहा कि अयोध्या को विश्वस्तरीय तीर्थ स्थल बनाने के लिए राज्य सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। सड़क, रेल और हवाई संपर्क के साथ-साथ पर्यटकों और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!