Friday, November 20, 2026
Homeराज्यउत्तर प्रदेश‘कुत्ते की पूंछ कभी सीधी नहीं हो सकती..’ गोरखपुर रोडशो हादसे पर...

‘कुत्ते की पूंछ कभी सीधी नहीं हो सकती..’ गोरखपुर रोडशो हादसे पर सीएम योगी का सपा पर हमला

 स्वराज इंडिया ब्यूरो/मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश यादव के रोडशो के दौरान हादसे में मारे गए 14 वर्षीय आर्यवर्धन सिंह को लेकर समाजवादी पार्टी पर करारा प्रहार किया। उन्होंने रोडशो में हुई अराजकता और हादसे के बाद सपा अध्यक्ष की ओर से संवेदना के दो शब्द नहीं कहे जाने को लेकर सवाल उठाए।मुख्यमंत्री ने कहा कि जैसे कुत्ते की पूंछ कभी सीधी नहीं हो सकती, उसी तरह गुंडे-माफिया कभी सीधे नहीं हो सकते। इन्हें डंडे से ही सीधा किया जा सकता है और यही काम उनकी सरकार कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने बेहतर सड़कें माफिया पोषक पार्टी के गुंडों को अराजकता फैलाने के लिए नहीं बनवाई हैं।योगी आदित्यनाथ ने हादसे में जान गंवाने वाले आर्यवर्धन सिंह का जिक्र करते हुए कहा कि आखिर उस होनहार मासूम की गलती क्या थी। उन्होंने कहा कि वह पीड़ित परिवार के घर जाएंगे और उन्हें न्याय दिलाएंगे। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और माफियापोषक पार्टी के गुंडों को सबक सिखाया जाएगा।इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वानिकी विश्वविद्यालय का शिलान्यास किया। कार्यक्रम के दौरान वनमंत्री अरुण कुमार ने विश्वविद्यालय का नाम ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ के नाम पर रखने की घोषणा की।

कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री टाउनहाल में योगी जनचौपाल लगाएंगे। इसके बाद वह हादसे में मारे गए आर्यवर्धन सिंह के घर पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात करेंगे और उन्हें ढाढ़स बंधाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाया जाएगा और किसी भी तरह की अराजकता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!