Monday, February 16, 2026
Homeब्रेकिंग न्यूजRadhika Khera: 'मुझे कांग्रेस ऑफिस के कमरे में बंद कर दिया और......

Radhika Khera: ‘मुझे कांग्रेस ऑफिस के कमरे में बंद कर दिया और… राधिका खेड़ा का सनसनीखेज खुलासा

राधिका खेड़ा प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपनी बात कहते-कहते फूट-फूट कर रोने लगीं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में लगातार मुझे अपमानित किया गया। सुशील आनंद शुक्ला ने मुझे कोरबा में शराब ऑफर की। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान होटल में शराब ऑफर की गई। सुशील आनंद शुक्ला मुझे रात को फोन लगाते थे। सुशील आनंद ने रात 1 बजे मेरे कमरे का दरवाजा खटखटाया। मुझसे बदतमीजी की और गालियां दी।

सुशील आनंद मेरे ऊपर इतनी जोर से चिल्लाता था, जिस वजह से मैं रोने लगती थी। 2 प्रवक्ताओं ने कमरे के दरवाजे को बाहर से बंद कर दिया था। आज भी घटना को सोचकर रौंगटे खड़े हो जाते हैं। सचिन पायलट को बताया तो उन्होंने कहा कि चुनाव का समय है, चुप रहिए। भूपेश बघेल ने कहा कि तुम छत्तीसगढ़ छोड़ दो। जयराम रमेश और पवन खेड़ा ने कॉल तक नहीं उठाया।छत्तीसगढ़ पुलिस पूरे मामले पर संज्ञान लें। क्यों कांग्रेस नेताओं ने कमरे की बाहर से कुंडी लगाकर मुझे बंद किया?

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!