Friday, October 2, 2026
Homeराज्यउत्तर प्रदेश2017 के पहले हर जिले में दंगे होते थे….. सीएम योगी ने...

2017 के पहले हर जिले में दंगे होते थे….. सीएम योगी ने पुलिसकर्मियों का किया सम्मान

स्वराज इंडिया ब्यूरो/ लखनऊ/ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को लखनऊ के लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में पुलिसकर्मियों को पदक देकर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने अत्याधुनिक उपकरणों से लैस 87 इंटरसेप्टर वाहनों को फ्लैग ऑफ किया। कार्यक्रम में प्रदेश के पहले कीर्ति चक्र प्राप्त करने वाले पुलिसकर्मी शहीद सुनील सिंह के परिजनों को भी सम्मानित कर बधाई दी गई।सीएम योगी ने अपने संबोधन में कहा कि व्यक्ति कितने भी बड़े पद पर क्यों न हो, लेकिन सुरक्षा के बिना वह निश्चिंत नहीं रह सकता। उन्होंने कहा कि यूपी पुलिस ने प्रदेश की जनता को सुरक्षा का एहसास कराया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहली बार है जब उत्तर प्रदेश पुलिस के किसी जवान को कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान पूर्व डीजीपी प्रकाश सिंह की पुस्तक ‘संघर्ष’ को भी सम्मानित किया। उन्होंने पुलिस की भूमिका और प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सरकार की ओर से किए गए प्रयासों का उल्लेख किया।

कार्यक्रम में पुलिसकर्मियों के सम्मान के साथ आधुनिक तकनीक से लैस इंटरसेप्टर वाहनों को सड़क पर उतारने की शुरुआत भी हुई। इन वाहनों में अत्याधुनिक उपकरण लगाए गए हैं, जिनका इस्तेमाल यातायात और सड़क सुरक्षा से जुड़े मामलों में किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस की जिम्मेदारी केवल कानून व्यवस्था बनाए रखने तक सीमित नहीं है, बल्कि लोगों में सुरक्षा का भरोसा कायम करना भी उसका महत्वपूर्ण दायित्व है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!