Wednesday, September 2, 2026
Homeब्रेकिंग न्यूजममता बनर्जी की भतीजी बृष्टि मुखर्जी का शव फंदे से लटका मिला,...

ममता बनर्जी की भतीजी बृष्टि मुखर्जी का शव फंदे से लटका मिला, तलाक का मामला था लंबित

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के चचेरे भाई निहार मुखर्जी की बेटी बृष्टि मुखर्जी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव बीरभूम जिले के रामपुरहाट स्थित कुसुम्बा गांव में पिता के घर की दूसरी मंजिल से बरामद हुआ। शुरुआती जानकारी में आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है, लेकिन मौत की वास्तविक वजह अभी सामने नहीं आई है।मंगलवार सुबह करीब 9 बजे बृष्टि का शव घर की दूसरी मंजिल पर फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही रामपुरहाट पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रामपुरहाट सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया। पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की परिस्थितियों को लेकर स्थिति ज्यादा स्पष्ट होने की उम्मीद है।

बृष्टि मुखर्जी का नाम पश्चिम बंगाल स्कूल सर्विस कमीशन (WBSSC) के ग्रुप-C गैर-शिक्षण कर्मचारियों की उस सूची में शामिल था, जिनकी नियुक्तियां अदालत के आदेश के बाद रद्द कर दी गई थीं। वर्ष 2023 में उनका नाम नौकरी से हटाए गए कर्मचारियों की सूची में सामने आया था।हालांकि, परिवार की ओर से दावा किया गया था कि बृष्टि ने स्वास्थ्य संबंधी कारणों के चलते नौकरी ज्वाइन करने के कुछ समय बाद ही इस्तीफा दे दिया था।बताया जा रहा है कि बृष्टि मुखर्जी का अपने पति के साथ तलाक का मामला भी चल रहा था। कुछ रिपोर्टों में परिवार के हवाले से यह दावा किया गया है कि वह पिछले कुछ वर्षों से डिप्रेशन से परेशान थीं और उनका इलाज भी चल रहा था।हालांकि, पुलिस ने अभी तक इनमें से किसी भी परिस्थिति को उनकी मौत का कारण नहीं माना है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि बृष्टि की मौत किन परिस्थितियों में हुई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!