Friday, October 2, 2026
Homeराज्यउत्तर प्रदेशबिधनू में स्कूल बस और डंपर की भीषण भिड़ंत, शिक्षिका की मौत

बिधनू में स्कूल बस और डंपर की भीषण भिड़ंत, शिक्षिका की मौत

गांधी जयंती कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे छात्र-शिक्षक, 35 लोग थे सवार; कई घायल

स्वराज इंडिया ब्यूरो
कानपुर। बिधनू थाना क्षेत्र में कानपुर-सागर हाईवे पर हरबसपुर गांव के पास शुक्रवार को स्कूल बस और डंपर की भीषण भिड़ंत हो गई। हादसे में बस में सवार विज्ञान शिक्षिका ऐश्वर्या श्रीवास्तव की मौत हो गई, जबकि कई छात्र और शिक्षक घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

बताया गया कि स्कूल बस में करीब 35 छात्र-शिक्षक सवार थे और सभी गांधी जयंती कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान हरबसपुर गांव के पास बस की डंपर से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस में सवार कई लोग घायल हो गए। छात्र रौनक की आंख में कांच घुस गया, जबकि दो छात्रों की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया।

हादसे की सूचना पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को बस से बाहर निकालने में मदद की। ग्रामीणों ने डंपर चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना पर पहुंची बिधनू पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर हादसे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस दुर्घटना के कारणों और जिम्मेदारी की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!