Tuesday, December 30, 2025
Homeराज्यउत्तर प्रदेशउपखंड अधिकारी को दी कर्मियों ने भावभीनी विदाई ।

उपखंड अधिकारी को दी कर्मियों ने भावभीनी विदाई ।


जैदपुर बाराबंकी: विद्युत उपखंड में सोमवार को भावुक माहौल में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। दो वर्षों तक सेवा देने वाले उपखंड अधिकारी संदीप सिंह का विभागीय स्थानांतरण हो गया है।
सफदरगंज और जैदपुर के अवर अभियंताओं सहित कर्मचारियों ने फूल मालाओं से उनकी विदाई की। इसी अवसर पर नव नियुक्त उपखंड अधिकारी शिवेंद्र कुमार का भी स्वागत किया गया।
विदाई समारोह में संदीप सिंह ने संविदा पर कार्यरत कर्मचारियों की सेवा समाप्ति पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि हटाए गए कर्मचारियों के समायोजन के लिए उच्च अधिकारियों को पत्र लिखा है। कर्मचारियों को संबोधित करते हुए उन्होंने नए एसडीओ के साथ मिलकर काम करने और सेवाओं को बेहतर बनाने का आग्रह किया।
कार्यक्रम में जेई मिर्जा परवेज हुसैन, जेई शमसुल लका अंसारी, सफदरगंज से जेई दीपक कुमार, सुपरवाइजर अमन यादव, वकार मेहंदी, सुरेंद कुमार,सुशील कुमार,समेत कई कर्मचारी मौजूद रहे। भावुक क्षणों में एसडीओ संदीप सिंह ने सभी कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!