Sunday, February 15, 2026
Homeराज्यउत्तर प्रदेशकानपुर: सीएम आवास के बाहर नौकरी के नाम पर लाखों की ठगी...

कानपुर: सीएम आवास के बाहर नौकरी के नाम पर लाखों की ठगी करने वाला ठग गिरफ्तार

पांच वर्षों से फरार 25 हजार का इनामिया हुआ गिरफ्तार
मुख्यमंत्री आवास और सचिवालय के बाहर लोगों को नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाले इनामी संजय दुबे उर्फ उदित रंजन अवस्थी को कानपुर में हरबंशमोहाल पुलिस ने धर दबोचा। पांच साल बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा।

स्वराज इंडिया न्यूज ब्यूरो कानपुर | अभियुक्त संजय दुबे उदित रंजन अवस्थी उर्फ़ आनंद कृष्ण से पूछताछ से जानकारी मिली कि वह मुख्य्मंत्री आवास व सचिवालय के आस पास रहता है जहाँ पर बेरोजगार भोले-भाले लोग नौकरी के लिए आते है जिनको वह स्वयं को किसी विभाग का बड़ा अधिकारी होने का परिचय देता है और फजी पहचान पत्र दिखाकर उनको विश्वास दिलाता है कि वह वास्तव मे इस पद पर तैनात है भोले भाले लोग झांसे में फस जातेहै और उनसे डेढ़- दो लाख रुपये ऐंठ लेता है और बाद में फरार हो जाता है। दूसरे व्यक्ति के नाम पते से मोबाईल व सिम कार्ड खरीदकर उपयोग करता हैं।जिससे पुलिस इसको पकड़ नहीं सके साथ हीं लख़नऊ के एक महिला को नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी के साथ उसका बलात्कार भी किया इस शातिर अपराधी के खिलाफ कानपुर से ले कर लख़नऊ तक कई मुकदमे दर्ज है थाना हरबंस मोहाल पुलिस ने इस शातिर अपराधी को दबोच कर जेल भेजा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!