Wednesday, September 30, 2026
Homeदिल्लीजंतर-मंतर पर प्रदर्शन, इकरा हसन समेत कई विपक्षी सांसद हिरासत में

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, इकरा हसन समेत कई विपक्षी सांसद हिरासत में

स्वराज इंडिया ब्यूरो/ दिल्ली के जंतर-मंतर पर मंगलवार को मस्जिदों और अन्य धार्मिक स्थलों के खिलाफ कथित कार्रवाई व ध्वस्तीकरण के विरोध में प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन का आयोजन Monitoring Committee of Indian Muslims के बैनर तले हुआ, जिसमें मुस्लिम संगठनों के साथ सामाजिक कार्यकर्ता, वकील, छात्र और विभिन्न समुदायों के लोग शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान कई विपक्षी सांसदों और अन्य प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया। आयोजकों के मुताबिक, हिरासत में लिए गए लोगों में लोकसभा सांसद इकरा हसन, मुहिबुल्लाह नदवी और जिया उर रहमान बर्क समेत अन्य लोग शामिल हैं। आयोजकों ने दावा किया कि हिरासत में लिए गए लोगों को अलग-अलग पुलिस थानों में ले जाया गया।

प्रदर्शनकारियों ने धार्मिक स्थलों से जुड़ी कार्रवाई के साथ-साथ SIR, चुनाव आयोग के कामकाज और सामाजिक न्याय से जुड़े मुद्दे भी उठाए। आयोजकों का कहना है कि प्रदर्शन का उद्देश्य संवैधानिक अधिकारों और धार्मिक स्वतंत्रता से जुड़े सवालों को सामने रखना था।

प्रदर्शन में शामिल नेताओं और आयोजकों ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने का अधिकार मिलना चाहिए। लोकसभा सांसद इकरा हसन ने भी प्रशासन से प्रदर्शनकारियों की बात सुनने की मांग की।

वहीं, आयोजकों ने दावा किया कि कार्यक्रम की जानकारी प्रशासन को पहले से दी गई थी और प्रदर्शन शांतिपूर्ण रखने की योजना थी। उन्होंने कहा कि आगे भी धार्मिक स्वतंत्रता, लोकतांत्रिक जवाबदेही और सामाजिक न्याय से जुड़े मुद्दे कानूनी और शांतिपूर्ण तरीके से उठाए जाएंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!