Friday, September 25, 2026
Homeक्राईम स्टोरीनंदन यादव के पिता गनौरी यादव 23 साल पुराने डबल मर्डर केस...

नंदन यादव के पिता गनौरी यादव 23 साल पुराने डबल मर्डर केस में गिरफ्तार, बेटे की गिरफ्तारी के बाद खुला पुराना राज

नंदन यादव की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसके पिता गनौरी यादव को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, गनौरी वर्ष 2003 से दोहरे हत्याकांड के मामले में फरार चल रहा था। बिहार के जमुई जिले में अपराध से जुड़ा एक पुराना मामला सामने आया है। 10वीं की छात्रा से छेड़छाड़ के मामले में मुख्य आरोपी नंदन यादव की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसके पिता गनौरी यादव को 23 साल पुराने डबल मर्डर केस में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गनौरी को प्रतापपुर गांव से गिरफ्तार करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

स्वराज इंडिया ब्यूरो/बिहार- मामला 19 सितंबर का है, जब जमुई के मड़वा गांव में 10वीं कक्षा की एक छात्रा से छेड़छाड़ की घटना सामने आई थी। इसके बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी नंदन यादव की तलाश शुरू की। 22 सितंबर को प्रतापपुर नदी घाट के पास पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई। इसके बाद पुलिस ने नंदन यादव को गिरफ्तार कर लिया।नंदन से पूछताछ और उसके पारिवारिक आपराधिक रिकॉर्ड की जांच के दौरान पुलिस को उसके पिता गनौरी यादव के खिलाफ दर्ज 23 साल पुराने डबल मर्डर केस की जानकारी मिली। पुलिस के अनुसार, गनौरी वर्ष 2003 से इस मामले में फरार चल रहा था। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे उसके गांव प्रतापपुर से गिरफ्तार कर लिया।पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, 3 अप्रैल 2003 को टाउन थाना क्षेत्र के प्रतापपुर गांव में ठेकेदारी के वर्चस्व को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था। इसी विवाद के दौरान डीपी यादव और पुणे यादव नाम के दो सगे भाइयों की हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद मृतकों की मां संसारी देवी ने टाउन थाने में FIR दर्ज कराई थी। इसमें गनौरी यादव को नामजद आरोपी बनाया गया था।

पुलिस के अनुसार, इस घटना के बाद से गनौरी लगातार फरार चल रहा था और पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। नंदन यादव की गिरफ्तारी के बाद उसके पारिवारिक रिकॉर्ड की पड़ताल में यह पुराना मामला सामने आया, जिसके बाद गनौरी को गिरफ्तार किया गया।गनौरी यादव को गिरफ्तार करने के बाद जमुई टाउन थाना पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, नंदन यादव और गनौरी यादव दोनों के अन्य आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!