Sunday, August 30, 2026
Homeब्रेकिंग न्यूजग्रेटर नोएडा में 6 साल की बच्ची की हत्या, CCTV में बोरी...

ग्रेटर नोएडा में 6 साल की बच्ची की हत्या, CCTV में बोरी ले जाता दिखा संदिग्ध

ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र के हल्दोनी गांव में 6 साल की मासूम बच्ची की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बच्ची के लापता होने के बाद पुलिस ने जब आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली तो जांच में एक युवक संदिग्ध गतिविधियों में नजर आया। फुटेज में वह पहले बच्ची को अपने साथ ले जाता दिखाई दिया और बाद में एक बोरी लेकर जाता नजर आया। पुलिस ने बच्ची का शव पास के खेत से बरामद किया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना के बाद गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल है।जानकारी के मुताबिक, 28 अगस्त की रात बच्ची के परिजनों ने पुलिस को सूचना दी कि उनकी 6 वर्षीय बेटी घर से लापता हो गई है. परिवार और आसपास के लोगों ने काफी तलाश की, लेकिन बच्ची का कोई पता नहीं चला। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तलाश के लिए पांच टीमें गठित कीं।पुलिस ने आसपास के इलाकों में खोजबीन करने के साथ CCTV फुटेज की जांच शुरू की। इसी दौरान एक फुटेज में एक युवक बच्ची को अपने साथ ले जाता हुआ दिखाई दिया। इसके बाद दूसरी फुटेज में वही युवक बोरी लेकर जाता नजर आया।CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस ने संदिग्ध स्थानों पर जांच शुरू की। इसी दौरान पास के खेत में एक बोरी से बच्ची का शव बरामद हुआ। शुरुआती जांच में बच्ची की गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, मौत की सही वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी।पुलिस ने मामले में मुख्य संदिग्ध और एक पड़ोसी युवक को हिरासत में लिया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि बच्ची को घर से किस परिस्थिति में ले जाया गया और हत्या के पीछे की वजह क्या थी।सेंट्रल नोएडा के डीसीपी शैलेंद्र सिंह के मुताबिक, परिजनों की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस CCTV फुटेज, घटनास्थल और संदिग्धों से पूछताछ के आधार पर मामले की कड़ियां जोड़ रही है।बच्ची के साथ किसी अन्य अपराध की आशंका की भी जांच की जा रही है। फिलहाल इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।बच्ची की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। बच्ची के पिता मजीद ने घटना में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं, घटना के बाद गांव में तनाव और आक्रोश को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।CCTV फुटेज सामने आने के बाद मामले ने और गंभीर रूप ले लिया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि वारदात में कितने लोग शामिल थे और हत्या के पीछे वास्तविक कारण क्या था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!