Friday, February 13, 2026
Homeराज्यउत्तर प्रदेशकानपुर के नए नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने किया ज्वाइन, सुधीर...

कानपुर के नए नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने किया ज्वाइन, सुधीर कुमार ने सौंपा कार्यभार

आईएएस अधिकारी सुधीर कुमार की कार्यशैली और विकास कार्यों की रही व्यापक सराहना

स्वराज इंडिया न्यूज ब्यूरो/कानपुर

नगर निगम, कानपुर में गुरुवार दोपहर प्रशासनिक बदलाव देखने को मिला। नियुक्ति अनुभाग-01, उत्तर प्रदेश शासन के आदेश दिनांक 8 अक्टूबर 2025 के अनुपालन में आज 10 अक्टूबर 2025 को आईएएस अधिकारी अर्पित उपाध्याय ने नगर आयुक्त, कानपुर नगर के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। उन्होंने यह जिम्मेदारी तत्कालीन नगर आयुक्त सुधीर कुमार से प्राप्त की, जिनका स्थानांतरण विशेष सचिव, स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन विभाग तथा अपर महानिरीक्षक निबंधन के पद पर किया गया है।श्री अर्पित उपाध्याय 2018 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। नगर आयुक्त पद पर आने से पहले वे रायबरेली जिले में मुख्य विकास अधिकारी के रूप में कार्यरत थे, जहां उनके कार्यों की भी सराहना की गई थी।

माना जा रहा है कि वे कानपुर में भी अपने अनुभव और युवा ऊर्जा के साथ शहरी विकास को नई दिशा देंगे।वहीं, विदा होते नगर आयुक्त सुधीर कुमार ने अपने कार्यकाल में शहर को स्वच्छता, हरित पर्यावरण और अधोसंरचना विकास के क्षेत्र में एक नई पहचान दिलाई। उनके द्वारा शुरू कराए गए कई महत्त्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स अगले छह माह में पूरे होंगे, जिससे कानपुर की तस्वीर और निखरने की उम्मीद है।शहरवासियों ने सुधीर कुमार के योगदान की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है, वहीं नए नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय से अपेक्षा जताई जा रही है कि वे शहर के विकास की रफ्तार को और तेज़ी देंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!