Wednesday, November 18, 2026
Homeराज्यउत्तर प्रदेशAzam Khan: अंतरिम जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची ED, तत्काल सुनवाई...

Azam Khan: अंतरिम जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची ED, तत्काल सुनवाई की मांग पर जज की टिप्पणी- ‘आसमान नहीं गिर पड़ेगा’

इलाहाबाद हाईकोर्ट से मिली राहत को प्रवर्तन निदेशालय ने दी चुनौती, सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई की मांग पर जताई नाराजगी; शुक्रवार को होगी अगली सुनवाई

स्वराज इंडिया ब्यूरो/नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खां की अंतरिम जमानत को लेकर कानूनी लड़ाई अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई है। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने चुनौती दी है। एजेंसी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर इस मामले पर तत्काल सुनवाई की मांग की।

मामले की सुनवाई के दौरान ED की जल्द सुनवाई की मांग पर सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस जॉयमाल्या बागची ने टिप्पणी करते हुए कहा, “इतनी जल्दी क्या है, आसमान नहीं गिर पड़ेगा। उन्हें अंतरिम जमानत पर रहने दीजिए।”

अदालत की इस टिप्पणी के बाद ED को तत्काल सुनवाई नहीं मिल सकी। अब मामले की अगली सुनवाई शुक्रवार को निर्धारित की गई है।

हाईकोर्ट की राहत को ED ने दी चुनौती

आजम खां को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट से अंतरिम जमानत मिली थी। ED ने इस आदेश को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। एजेंसी की याचिका पर अब शीर्ष अदालत में सुनवाई होनी है।

शुक्रवार की सुनवाई पर टिकी नजरें

सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को होने वाली सुनवाई महत्वपूर्ण मानी जा रही है। इस दौरान ED की दलीलों और हाईकोर्ट के अंतरिम जमानत आदेश पर अदालत का रुख स्पष्ट हो सकता है। फिलहाल आजम खां को मिली अंतरिम राहत बरकरार है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!