
कानपुर:-बर्रा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने 50 हजार रुपये के इनामी शातिर आरोपी मनोज सिंह को रामादेवी चौराहे से गिरफ्तार किया है।
आरोपी पर कार लोन के नाम पर लोगों से धोखाधड़ी करने के आरोप हैं।
पुलिस के मुताबिक आरोपी पिछले करीब 15 वर्षों से अलग-अलग नामों का इस्तेमाल कर अलग-अलग स्थानों पर रह रहा था और पुलिस को लगातार गुमराह कर रहा था। आरोपी के खिलाफ विभिन्न थानों में कुल 17 मुकदमे दर्ज हैं।
बर्रा पुलिस ने आरोपी को रामादेवी चौराहे से गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने पुलिस टीम की कार्रवाई की जानकारी दी।


