Wednesday, August 26, 2026
Homeब्रेकिंग न्यूजयूपी कैबिनेट का बड़ा फैसला: 60 साल से अधिक उम्र की महिलाओं...

यूपी कैबिनेट का बड़ा फैसला: 60 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में महिलाओं के लिए बड़ा फैसला लिया है। अब 60 वर्ष और उससे अधिक उम्र की महिलाएं उत्तर प्रदेश रोडवेज की बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगी। सरकार के इस फैसले से प्रदेश की करीब 81 लाख महिलाओं को लाभ मिलने की उम्मीद है।दरअसल, बीजेपी ने 2022 के विधानसभा चुनाव के दौरान 60 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा देने का वादा किया था। अब कैबिनेट ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। यात्रा के दौरान उम्र की पुष्टि के लिए महिलाओं को आधार कार्ड या वोटर आईडी दिखाना होगा। कैबिनेट बैठक में कुल 27 प्रस्ताव रखे गए, जिनमें से 24 प्रस्तावों को मंजूरी मिली। सरकार के मुताबिक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा की योजना की शुरुआत कर सकते हैं।कैबिनेट ने परिवहन विभाग को 425 करोड़ रुपये की लागत से 250 इलेक्ट्रिक बसें खरीदने की भी मंजूरी दी है। इनमें 42 सीटर और 52 सीटर बसें शामिल होंगी। इससे प्रदेश में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को और बेहतर बनाने में मदद मिलने की उम्मीद है।

इसके अलावा रक्षाबंधन के अवसर पर उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा की सुविधा भी दी जाएगी। यह सुविधा 26 अगस्त से 29 अगस्त तक लागू रहेगी। विशेष रूप से 27 अगस्त सुबह 6 बजे से 29 अगस्त की मध्यरात्रि तक महिलाओं को इस सुविधा का लाभ मिलेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!