Saturday, February 14, 2026
Homeब्रेकिंग न्यूजउन्नाव में दोबारा बाढ़ का कहर, किसानों की फसलें डूबीं – मदद...

उन्नाव में दोबारा बाढ़ का कहर, किसानों की फसलें डूबीं – मदद को तरस रहे ग्रामीण

उन्नाव। सदर तहसील क्षेत्र के दर्जनों गांव गंगा की बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। करीमाबाद, सुब्बा खेड़ा, परमनी, जगदीपुर, आंट घुसौली, प्यारेपुर, बंधवा, सिहुरा, अतरी समेत कई गांवों में बाढ़ का पानी घरों और खेतों तक पहुंच गया है।

बाढ़ का पानी लगातार बढ़ने से सुतियातारा–भदेवना मार्ग पर गंगा का पानी बह रहा है, जिससे कई दर्जन गांवों का संपर्क मार्ग सुबह तक पूरी तरह कटने का खतरा है।

ग्रामीणों का आरोप है कि महज एक महीने में दूसरी बार आई बाढ़ ने हजारों बीघा फसल बर्बाद कर दी, लेकिन अब तक किसी भी तरह की सरकारी मदद उन्हें नहीं मिली है। किसानों की मेहनत पर पानी फिर जाने से गांवों में आक्रोश और चिंता दोनों गहराते जा रहे हैं।

प्रभावित किसानों ने प्रशासन से तत्काल राहत और मुआवजे की मांग की है। वहीं, ग्रामीणों का कहना है कि अगर हालात ऐसे ही बने रहे तो बड़े पैमाने पर पलायन की नौबत आ सकती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!