Thursday, April 30, 2026
Homeब्रेकिंग न्यूजएसएसपी का अपराध मुक्त इटावा की मुहिम में पुलिस एक्शन,मुठभेड़ में दो...

एसएसपी का अपराध मुक्त इटावा की मुहिम में पुलिस एक्शन,मुठभेड़ में दो बदमाश बंदी..!!

इटावा:कानपुर जोन के तेजतर्रार एडीजी आलोक सिंह के निर्देशन एवं जनलोकप्रिय एसएसपी बृजेश श्रीवास्तव के कुशल मार्गदर्शन में जनपद को अपराध मुक्त और सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से इटावा पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी अभियान चलाए जा रहे हैं।इसी क्रम में थाना बकेवर व थाना लवेदी पुलिस ने संयुक्त रूप से महिला के गले से सोने की चैन झपट्टा मारकर छीन कर भाग निकलने वाले बदमाशों से पुलिस की जोरदार मुठभेड़ हुई.

चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़ में बदमाश विश्वास उर्फ विशु शुक्ला व राघवेंद्र शुक्ला के पैरों में गोली लगने से घायल होने बाद घेराबंदी कर पुलिस ने बंदी बना लिया है.

इस मामले में एसएसपी बृजेश श्रीवास्तव ने बताया कि चेकिंग के दौरान जनपद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है.

बदमाशों के पास से अपाचे मोटरसाइकिल,लूटी गई 15 ग्राम सोना,पांच मोबाइल फोन,दो अवैध तमंचा,कारतूस व खोखा बरामद

इटावा एसएसपी का कहना है जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ इसी तरह अभियान आगे भी जारी रहेगा.अपराधियों की जगह क्षेत्र में नहीं जेल अथवा यमलोक में होगी..!!

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!