Saturday, October 3, 2026
Homeराज्यउत्तर प्रदेशUP Politics: विनोद तावड़े ने संभाली यूपी की कमान, योगी समेत बड़े...

UP Politics: विनोद तावड़े ने संभाली यूपी की कमान, योगी समेत बड़े नेताओं से मुलाकात में मिशन 2027 पर मंथन

स्वराज इंडिया ब्यूरो/लखनऊ पहुंचने के बाद विनोद तावड़े ने पार्टी के प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्षों और क्षेत्रीय प्रभारियों के साथ बैठक की। इस बैठक में संगठन की आगामी गतिविधियों, चुनावी तैयारियों और विधान परिषद व राज्यसभा चुनाव से जुड़े मुद्दों पर मंथन हुआ। बैठक में संगठन की आगामी कार्ययोजना और मिशन 2027 को लेकर भी चर्चा हुई। सूत्रों के अनुसार, यूजीसी और जातीय राजनीति को लेकर भी चर्चा हुई।विनोद तावड़े के दो दिवसीय दौरे के दौरान पार्टी संगठन से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर बातचीत हुई। बीजेपी की ओर से उत्तर प्रदेश में संगठन को चुनावी तैयारियों के अनुरूप सक्रिय करने की कवायद की जा रही है। इसी क्रम में प्रदेश कार्यालय में हुई बैठक के दौरान क्षेत्रीय अध्यक्षों और क्षेत्रीय प्रभारियों से भी संगठन की स्थिति और आगामी गतिविधियों को लेकर चर्चा की गई। इसके बाद विनोद तावड़े और उनकी टीम ने प्रदेश सरकार के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात का सिलसिला आगे बढ़ाया। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य से मुलाकात के दौरान प्रदेश की राजनीतिक परिस्थितियों, संगठन की तैयारियों और आगामी चुनाव को लेकर चर्चा हुई।इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े और सह-प्रभारियों ने मुलाकात की। मुलाकात में संगठन की आगामी कार्ययोजना और मिशन 2027 से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। बीजेपी की संगठनात्मक तैयारियों के बीच प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं के साथ इन बैठकों को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

दरअसल, 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने संगठन को चुनावी मोड में लाने की कवायद तेज कर दी है। पार्टी की रणनीति में बूथ से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक संगठन को सक्रिय करना, अलग-अलग सामाजिक समूहों के बीच पहुंच बढ़ाना और चुनावी तैयारियों की नियमित समीक्षा शामिल है।सूत्रों के अनुसार, बैठक में चर्चा सिर्फ चुनावी तैयारियों तक ही सीमित नहीं रही। इसमें पार्टी की विभिन्न सामाजिक समूहों तक पहुंच, जातिगत समीकरणों, संगठन और चुने हुए प्रतिनिधियों के बीच तालमेल और जमीनी स्तर से मिले फीडबैक पर भी बातचीत हुई।विनोद तावड़े के लखनऊ दौरे के दौरान हुई इन बैठकों में संगठन से जुड़े पदाधिकारियों के साथ-साथ प्रदेश सरकार के वरिष्ठ नेताओं से भी संवाद हुआ। बीजेपी की ओर से मिशन 2027 को लेकर संगठनात्मक स्तर पर तैयारियों को आगे बढ़ाने के बीच इन मुलाकातों और बैठकों में आगामी कार्ययोजना पर मंथन किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!