Tuesday, March 31, 2026
Homeराज्यउत्तर प्रदेशकानपुर में बदली कमान — रघुवीर लाल बने नए पुलिस कमिश्नर, अखिल...

कानपुर में बदली कमान — रघुवीर लाल बने नए पुलिस कमिश्नर, अखिल कुमार केंद्र के लिए रिलीव

स्वराज इंडिया न्यूज ब्यूरो/कानपुर, 6 अक्टूबर
कानपुर की पुलिस व्यवस्था में बड़ा बदलाव हुआ है। तेजतर्रार आईपीएस अधिकारी रघुवीर लाल को कानपुर का नया पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है। वहीं मौजूदा पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार को केंद्र सरकार के लिए कार्यमुक्त कर दिया गया है।

1997 बैच के आईपीएस अधिकारी रघुवीर लाल अब तक एडीजी सुरक्षा के पद पर तैनात थे। अपने उत्कृष्ट कार्यों और सख्त प्रशासनिक शैली के लिए वे जाने जाते हैं। बसपा शासनकाल में लखनऊ में बनाए गए पहले एसएसपी (कानून व्यवस्था) के रूप में उन्होंने अपराधियों के खिलाफ खुद थानेदारों के साथ दबिशें दीं, जिससे वे जनता और पुलिस महकमे दोनों में लोकप्रिय रहे।

केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के दौरान रघुवीर लाल लोकसभा सचिवालय में संयुक्त सचिव (सुरक्षा) रहे। उन्हें स्वतंत्रता दिवस 2023 पर विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक और सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया था।

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में जन्मे रघुवीर लाल ने सोनभद्र और चित्रकूट जैसे संवेदनशील जिलों में एसपी रहते हुए कई नक्सल और डकैत विरोधी अभियानों का नेतृत्व किया। वे अलीगढ़, आगरा, मेरठ, गाज़ियाबाद जैसे बड़े जिलों के एसएसपी भी रह चुके हैं। इसके अलावा मुज़फ्फरनगर दंगों के समय उन्हें ओएसडी के रूप में विशेष जिम्मेदारी दी गई थी।कानपुर में अब रघुवीर लाल की नई पारी से शहर की कानून-व्यवस्था को और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
वहीं, अखिल कुमार ने अपने कार्यकाल में कानपुर में पुलिसिंग का एक सफल और अनुशासित मॉडल स्थापित किया, जिसे अब रघुवीर लाल आगे बढ़ाएंगे। कानपुर की सुरक्षा और अनुशासन को नई दिशा देने के लिए रघुवीर लाल की तैनाती को पुलिस महकमे और जनता दोनों के लिए सकारात्मक कदम माना जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!