Thursday, November 26, 2026
Homeराज्यउत्तर प्रदेशआगरा में 500 BLO पर कार्रवाई, 10 नए मतदाता नहीं जोड़ने वालों...

आगरा में 500 BLO पर कार्रवाई, 10 नए मतदाता नहीं जोड़ने वालों का वेतन रोकने के आदेश

जिले में 23 साल बाद हुए विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की तरह इस बार विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान में जिला प्रशासन अपनी पिछली गलती दोहराने के मूड में नहीं है। फार्म-6 को लेकर पहली बार अलग-अलग छह श्रेणियां तैयार की गई हैं। अपने विधानसभा क्षेत्र में 10 नए मतदाता नहीं जोड़ने वाले 500 बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) का वेतन रोकने के आदेश दिए गए हैं।जिले के नौ विधानसभा क्षेत्रों में कुल 3849 बूथ हैं, जहां करीब 30 लाख मतदाता हैं। संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के दौरान छूटे हुए मतदाताओं के नाम जोड़ने और नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इसके लिए प्रत्येक BLO को फार्म उपलब्ध कराए गए हैं। BLO द्वारा भरवाए गए फार्मों का अलग से डाटा तैयार किया जा रहा है।उप जिला निर्वाचन अधिकारी यमुनाधर चौहान ने बताया कि फार्म-6 के आधार पर BLO की कार्यप्रगति की छह श्रेणियां बनाई गई हैं, जिनमें 10, 25, 50, 100 और 150 से अधिक मतदाता जोड़ने वाले BLO शामिल हैं। सभी सहायक निर्वाचन अधिकारियों (ARO) को कार्य में लापरवाही बरतने वाले 500 BLO का वेतन रोकने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, 150 से अधिक नए मतदाता जोड़ने वाले BLO को सम्मानित किया जाएगा।विशेष अभियान के दौरान 21 नवंबर को फार्म-6 के तहत 10,138 लोगों ने नए मतदाता बनने के लिए आवेदन किया। फार्म-7 के जरिए 577 मतदाताओं ने नाम हटाने के लिए आवेदन किया, जबकि फार्म-8 के माध्यम से 759 मतदाताओं ने नाम या पते में संशोधन के लिए आवेदन किया।22 नवंबर को फार्म-6 के तहत 16,504 लोगों ने नए मतदाता बनने के लिए आवेदन किया। फार्म-7 से 617 और फार्म-8 से 1,137 मतदाताओं ने आवेदन किया। इस तरह अभियान के दौरान नए मतदाताओं को जोड़ने के साथ मतदाता सूची में नाम हटाने और संशोधन की प्रक्रिया भी जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!