Monday, February 16, 2026
Homeब्रेकिंग न्यूजसूचना और प्रसारण मंत्रालय में निकली विभिन्‍न पदों पर बंपर भर्ती, ऑनलाइन...

सूचना और प्रसारण मंत्रालय में निकली विभिन्‍न पदों पर बंपर भर्ती, ऑनलाइन करें ओवदन

सूचना और प्रसारण मंत्रालय के ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड विभाग ने विभिन्न पदों के लिए भर्ती निकाली है. आवेदन की अंतिम तारीख 8 मई 2024 रखी गई है.

विभाग को ऑडियो-वीडियो तकनीशियन-01, फ्रंट डेस्क एग्जीक्यूटिव- 01, एमडीपी रुम-कीपिंग एग्जीक्यूटिव- 02, कैटरिंग सर्विस एग्जीक्यूटिव- 01, अकाउंट असिस्टेंट- 01 और डाटा एंट्री ऑपरेटर की पोस्ट के लिए 03 उम्मीदवारों की जरूरत है. आवेदक की न्यूनतम उम्र 18 और अधिकतम 32 वर्ष होनी चाहिए. उम्र की गणना 8 मई 2024 से की जाएगी.

इस पद के लिए 10वीं, 12वीं, ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री-डिप्लोमा धारक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा, टाइपिंग टेस्ट, मेडिकल टेस्ट और दस्तावेज सत्यापन से होगी.

आवेदन शुल्क

इसके अलावा जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए शुल्क 885 रुपये और एससी, एसटी वर्ग के लिए शुल्क 531 रुपये रखा गया है. जो डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग और यूपीआई से पे किया जा सकता है.

वेतन

चयनित उम्मीदवारों को 21,632 रुपये से 23,790 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा. वेतन पदों के अनुसार निर्धारित है

अप्लाई कैसे करें?

आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा. इसके बाद आवेदन करें का विकल्प खुलेगा. फार्म में पूछी गई जानकारी आपको फिल करनी पड़ेगी. दस्तावेज और फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें. आवेदन शुल्क का भुगतान कर दें. भुगतान के बाद सबमिट बटन पर क्लिक कर दें..आवेदन पूर्ण हो जाएगा. ऑनलाइन अप्लाई करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…https://becilregistration.in/

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!