Saturday, February 14, 2026
Homeराज्यउत्तर प्रदेशसपा नेता की भांजी का शव फंदे से लटका मिला,ससुराल पक्ष पर...

सपा नेता की भांजी का शव फंदे से लटका मिला,ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप


स्वराज इंडिया संवाददाता / बिल्हौर ( कानपुर )

बिल्हौर के औरंगपुर सांभी गांव में शुक्रवार सुबह विवाहिता का शव उसके ही कमरे में फंदे से लटका मिला। वह समाजवादी पार्टी के पिछड़ा वर्ग के विधानसभा अध्यक्ष शिवकांत पाल की भांजी थी। कस्बे के शांती नगर निवासी परिजनों का आरोप है कि अंशिका की शादी चार वर्ष पूर्व बिल्हौर के ही औरंगपुर साभी गांव निवासी बाबूराम पाल के बेटे राज प्रताप पाल से की थी। आरोप है शादी के बाद से ही अंशिका को ससुराल में दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। शुक्रवार सुबह अचानक सूचना दी गई कि अंशिका ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
लेकिन जब मायके पक्ष मौके पर पहुंचा तो उन्हें हालात संदिग्ध लगे। और अंशिका का शव फंदे से झूलता मिला। वहीं सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने बारीकी से जाँच की और फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुला लिया। टीम ने मौके से सबूत एकत्र किए। पुलिस ने वीडियोग्राफी कर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
वहीं मृतका के भाई विकास ने बिल्हौर थाने में तहरीर देकर ससुरालीजनों पर दहेज के लालच में बहन की हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति राजप्रताप पाल, सास शांति, ससुर बाबूराम और भांजे सौरभ के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया है। पुलिस अब आरोपियों की तलाश में जुटी है।
……


रिपोर्ट लिखाने में टालमटोल,थाने में चेतावनी के बाद मानी पुलिस

मृतका के मामा शिवकांत पाल ने पुलिस पर सीधा आरोप लगाया कि रिपोर्ट दर्ज कराने में लापरवाही बरती गई। उन्होंने कहा कि पुलिस शुरू में रिपोर्ट लिखने को तैयार नहीं थी। जब परिजनों ने थाने में आत्महत्या की चेतावनी दी। तब जाकर घंटो बाद केस दर्ज हुआ। उन्होंने इस मामले में  दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!