
-नगर आयुक्त से अभ्रदता से कर्मचारी संगठन नाराज
-हंगामा करने वालों पर तत्काल कार्रवाई की मांग पर अडे कर्मचारी नेता
स्वराज इंडिया न्यूज ब्यूरो
कानपुर।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों द्वारा किए गए हंगामा को लेकर नगर निगम से जुडी सभी यूनियन नाराज होकर धरना प्रदर्शन पर उतर आई हैं।
गुरूवार को नगर निगम मुख्यालय के कार्यालय खुलते ही अधिकारी से लेकर कर्मचारियों तक ने कार्य बहिष्कार कर दिया। सभी कर्मचारी कार्यालय छोडकर मैदान में आ गए । वहीं, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ के महामंत्री हरीओम बाल्मीकि ने कहा कि अराजकतत्वों के द्वारा नगर आयुक्त से बदसूलकी किए जाने से कर्मचारी आक्रोशित हैं। कर्मचारी संघ प्रबल विरोध करता है। यदि जिला प्रशासन ने इन पर कार्रवाई नहीं की तो मुख्यालय का कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। उप्र वाहन चालक कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि नगर आयुक्त से वार्ता के बाद कार्यबहिष्कार कर दिया गया है। इस तरह से अभद्रता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं, कर्मचारी नेता रमाकांत मिश्रा ने कहा कि नगर आयुक्त से अभद्रता और टीका टिप्पणी का घोर विरोध करता हूं। अधिकारी और कर्मचारी जनता के लिए काम करते हैं लेकिन इसके बाद भी ऐसा बर्ताव होेगा। बताया कि हंगामा करने वालों को शांत करवाया गया था, इसके बाद भी नहीं मान रहे थे।


