
स्वराज इंडिया न्यूज़ ब्यूरो | लखनऊ डेस्क
उत्तर प्रदेश शासन ने रविवार देर रात 16 आईएएस अफसरों के तबादले कर दिए। राज्य सरकार द्वारा किए गए इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल में कई मंडलायुक्त, सचिव और महानिदेशक स्तर के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।खाद्य सुरक्षा विभाग से रंजन गुप्ता को हटाकर उनकी जगह रोशन जैकब को सचिव खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन बनाया गया है। वहीं, सुहास एलवाई को महानिदेशक युवा कल्याण एवं प्रवर्तन रक्षक दल का अतिरिक्त चार्ज सौंपा गया है।
नई जिम्मेदारियों की सूची
- चैत्रा वी-महानिदेशक आयुष
- संजय कुमार खत्री-प्रभारी सीईओ, बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण
- कंचन वर्मा-आयुक्त एवं सचिव, राजस्व परिषद
- मोनिका रानी-प्रभारी महानिदेशक, स्कूल शिक्षा
- विजय विश्वास पंत-मंडलायुक्त, लखनऊ
- राजेश कुमार द्वितीय-महानिदेशक पर्यटन
- सौम्या अग्रवाल-मंडलायुक्त, प्रयागराज
- किंजल सिंह-परिवहन आयुक्त, उत्तर प्रदेश
- बृजेश नारायण-सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग
- मनीषा त्रिघाटिया – सचिव, महिला कल्याण एवं बाल विकास पुष्टाहार
- बी चंद्रकला – सचिव, वन एवं पर्यावरण जलवायु परिवर्तन
- अनामिका सिंह – कमिश्नर, बरेली
- अपर्णा यू – महानिदेशक, चिकित्सा शिक्षा (अतिरिक्त चार्ज)
सरकार का सख्त संदेश
राज्य सरकार ने इन तबादलों के जरिए प्रशासनिक तंत्र को और चुस्त-दुरुस्त करने का संकेत दिया है। लखनऊ, प्रयागराज और बरेली जैसे अहम मंडलों में नए आयुक्तों की तैनाती को भी रणनीतिक बदलाव माना जा रहा है।



