Friday, February 13, 2026
Homeब्रेकिंग न्यूजकोडीन युक्त सिरप बेचने पर दो पर मुकदमा दर्ज

कोडीन युक्त सिरप बेचने पर दो पर मुकदमा दर्ज

कल्याणपुर और रायपुरवा थाने में औषधि विभाग ने दर्ज करायी रिपोर्ट

एडीएम सिटी बोले-नशीली दवाओं के विरूद्ध पर चलता रहेगा अभियान
विभाग के रैडार में कई और बडी मेडिकल फर्म और दुकाने

प्रमुख संवाददाता स्वराज इंडिया
कानपुर। नशीली और नकली दवाइयां बेचने वालों पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। औषधि विभाग ने कल्याणपुर स्थित मेसर्स एएस हेल्थकेयर के प्रोपराइटर विकास तिवारी और बालाजी मेडिकल स्टोर रायपुरवा के प्रोपराइटर सुमित केसरवानी के खिलाफ संबंधित थानों में रिपोर्ट दर्ज करा दी है। वहीं दो और मेडिकल स्टोर्स पर एफआईआर को तहरीर दिए जाने की तैयारी विभाग कर रहा है। एडीएम सिटी डॉक्टर राजेश कुमार ने बताया कि नकली और नशीली दवाओं के विरूद्ध अभियान लगातार चलते रहेगा। लोगों के जीवन से खिलवाड बर्दाश्त नहीं किया जाएग।
अफसरों ने बताया कि कोडीन युक्त सिरप बेचने वालों के खिलाफ छापेमार कार्रवाई की जा रही है। बीते रोज जिन मेडिकल स्टोर्स के पास से यह सिरप मिले या बिक्री की जानकारी हुई उनपर मुकदमा दर्ज किए जाएंगे। संबंधित थानों में उक्त मेडिकल स्टोर्स के लाइसेंस धारकों के खिलाफ तहरीर दी गई है। शासन की ओर से कोडीन युक्त सिरप बेचने वालों को पकडने की कार्रवाई की जा रही है। बीते रोज औषधि विभाग ने सूचना के आधार पर कई मेडिकल स्टोर्स पर छापेमार कार्रवाई की थी। यहां से कोडीन युक्त सिरप के क्रय विक्रय के अभिलेख मिले थे।
देवनगर अनवरगंज स्थित बालाजी मेडिकल स्टोर के प्रोपराइटर सुमित केसरवानी के खिलाफ औषधि विभाग ने थाना रायपुर में रिपोर्ट दर्ज करने को तहरीर दी है। इसमें बताया गया कि 12 अक्टूबर को विभाग की टीम जब मेडिकल स्टोर पहुंची तो बंद थी। प्रोपराइटर को फोन मिलाया और बात हुई, लेकिन वह नहीं आया। इसपर दुकान को सील कर दिया गया। 13 अक्टूबर को ड्रग इंस्पेक्टर और पुलिस बल के साथ प्रोपराइटर ने दुकान को खोला गया तो यहां कोडीन युक्त 2100 बोतल सिरप एल्प्राजोलम की दस हजार से अधिक टेबेलट मिलीं। इस संबंध में सुमित केसवानी कोई क्रय विक्रय अभिलेख प्रस्तुत नहीं कर सका। लाइसेंस की आड में एनडीपीएस श्रेणी की दवाओं को खरीदा बेचा जा रहा है। इसपर रिपोर्ट दर्ज की है।

कल्याणपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज

कल्याणपुर के केशवपुरम स्थित आवास विकास में मेसर्स एएस हेल्थकेयर कि लाइसेंस धारक विकास तिवारी में औषधि विभाग की टीम ने 15 अक्टूबर को छापा मारा। यहां ड्रग इंस्पेक्टर ने जब दस्तावेज खंगाले तो पता चला नशीली दवाईयों का विक्रय किया जा रहा है। अतः उक्त के क्रम प्रतिष्ठान का निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान प्रकाश में आया कि फर्म के लेजर स्टाक रजिस्टर में कोडीन युक्त कफ सीरप Phencypik-T सीरप 100ml की 2595 बोतल, Phencypik-TP सीरप 100ml की 4900 बोतल, Alprazolam युक्त Calmpik 0.5 tab. की 12,30000 टेबलेट एवं Ultracent-P Tab. की 5,62800 टेबलेट, दर्ज पाई गई, परन्तु मौके पर उक्त औषधियों का भौतिक सत्यापन करने पर दोनो औषधियों फर्म में मौजूद नहीं पाई गई। उक्त से स्पष्ट होता है कि विकास तिवारी पुत्र अजय तिवारी निवासी 133/पी/227, रत्तु पुरवा टीपी नगर, कानपुर नगर द्वारा मेसर्स ए.एस. हेल्थकेयर के औषधि लाइसेन्स की आड में फर्जी तरीके से Alprazolam, Codeine युक्त औषधि का विक्रय किया गया। इसपर लाइसेंस धारक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

इनपर भी दर्ज हो सकता मुकदमा

लालबंगला के ओमपुरवा स्थित प्लाट नंबर 82 में आरएस हेल्थकेयर के प्रोपराइटर अनमोल गुप्ता और बिरहाना रोड स्थित एसजीपीएस फार्मास्टूकिल्स के प्रोपराटर विक्की लालवानी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की तैयारी की जा रही है।

पिछले हफ्ते भी हुई थी बड़ी कार्रवाई

पिछले सप्ताह ड्रग विभाग ने लगातार छापेमारी अभियान चलाया था। इसके तहत महाराजपुर थाने में रोहन पचौरी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। वहीं, फिलखाना थाना क्षेत्र में बिरहाना रोड स्थित पायल अग्रवाल और राहुल अग्रवाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जा चुकी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!