Tuesday, March 31, 2026
Homee-paperकानपुर में श्री रामलीला के कलाकारों ने किया प्रदर्शन

कानपुर में श्री रामलीला के कलाकारों ने किया प्रदर्शन

रामलीला मैदान के सामने जर्जर सड़क से श्रद्धालुओं को हो रही परेशानी

स्वराज इंडिया न्यूज ब्यूरो
कानपुर।
श्याम नगर डी-ब्लॉक स्थित रामलीला मैदान में बीते 74 वर्षों से रामलीला मंचन और दशहरा मेला का आयोजन होता आ रहा है। इस वर्ष यह आयोजन अपने 75वें अधिवेशन वर्ष में प्रवेश कर चुका है, जो 23 सितम्बर से प्रारंभ होकर 3 अक्टूबर तक चलेगा।

पूर्व पार्षद राजीव सेतिया ने बताया कि इस ऐतिहासिक आयोजन के बीच श्रद्धालुओं और आम जनता को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल, रामलीला मैदान के सामने स्थित मुख्य मार्ग लंबे समय से टूटा हुआ है। गड्ढों और जर्जर हालत के कारण आवागमन में बाधा हो रही है और कई बार दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं। रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों ने बताया कि इस समस्या को कई दिन पहले 1076 और मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर दर्ज भी कराया गया था, लेकिन अब तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है।


समस्या का समाधान न होने से नाराज़ होकर कमेटी और स्थानीय रामभक्तों ने आज 27 सितम्बर की शाम 5 बजे रामलीला मैदान श्याम नगर के सामने नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया।
कमेटी के अध्यक्ष हरमोहन सिंह यादव ने कहा कि “यह सिर्फ श्रद्धालुओं की ही नहीं, पूरे क्षेत्र की जनता की समस्या है। इतनी बड़ी परंपरागत रामलीला में आने-जाने वालों की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करना प्रशासन की जिम्मेदारी है।”

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!