Saturday, February 14, 2026
Homeराज्यउत्तर प्रदेशअलीगढ़ में शर्मनाक वारदात – प्रिंसिपल ने 7वीं छात्रा से कहा तुमसे...

अलीगढ़ में शर्मनाक वारदात – प्रिंसिपल ने 7वीं छात्रा से कहा तुमसे करूंगा निकाह

तुझमें मुझे मेरी पत्नी दिखती है” कहकर करता था गंदी बातें, निकाह और धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव

गुरु-शिष्य का पवित्र रिश्ता शर्मसार, आरोपी प्रिंसिपल गिरफ्तार व निलंबित

स्वराज इंडिया न्यूज ब्यूरो
अलीगढ़।
गुरु-शिष्य परंपरा को कलंकित करने वाला शर्मनाक मामला जिले के जवां ब्लॉक के गोधा थाना क्षेत्र से सामने आया है। यहां तालिवनगर स्थित सरकारी जूनियर हाईस्कूल का प्रिंसिपल शकील अहमद कक्षा 7 में पढ़ने वाली महज 11 साल की छात्रा के साथ लगातार गंदी बातें करता था। आरोप है कि वह बच्ची से कहता था “मुझे तुझमें मेरी पत्नी नजर आती है” और उस पर निकाह व धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहा था।
पीड़िता की मां के अनुसार, आरोपी प्रिंसिपल ने बच्ची को कई बार लव लेटर दिए। उनमें उसने लिखा कि वह छात्रा को पसंद करता है और उससे निकाह करना चाहता है। इस हरकत से बच्ची सहमी और डरी रहने लगी। जब मां ने कारण पूछा तो बच्ची ने पूरी बात बताई। इसके बाद पीड़िता की मां ने डीएम और एसपी से मिलकर शिकायत दर्ज कराई।
परिजनों का आरोप है कि स्कूल में 13 से अधिक मुस्लिम छात्राएं पढ़ती हैं, लेकिन आरोपी ने केवल हिंदू बच्ची को टारगेट किया। इससे मामले ने लव जिहाद और धर्म परिवर्तन का रंग ले लिया है। मां का कहना है कि आरोपी बच्ची पर लगातार धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहा था और उसे डराता-धमकाता भी था।

आरोपी गिरफ्तार, निलंबन की कार्रवाई

शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने तुरंत प्रिंसिपल शकील अहमद को गिरफ्तार कर लिया और शिक्षा विभाग ने उसे निलंबित कर दिया है। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

जिले में रोष, गुरु-शिष्य परंपरा को धक्का

घटना के सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में जबरदस्त आक्रोश है। लोगों का कहना है कि जिस शिक्षक पर बच्चों की शिक्षा और संस्कार की जिम्मेदारी थी, वही शिक्षक मासूम बच्ची की अस्मिता से खेल रहा था। इससे गुरु-शिष्य का पवित्र रिश्ता कलंकित हुआ है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!