Wednesday, February 4, 2026
Homeराज्यउत्तर प्रदेशबिल्हौर में टीचर की भूमिका में नजर आए एसडीएम साहब!

बिल्हौर में टीचर की भूमिका में नजर आए एसडीएम साहब!

बिल्हौर तहसील के बीएलओ को पढ़ाया मतदाता सूची शुद्धिकरण का पाठ

स्वराज इंडिया न्यूज़ ब्यूरो

बिल्हौर(कानपुर)।विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण 2026 को सफल बनाने के लिए प्रशासनिक सख्ती के साथ-साथ प्रशिक्षण पर भी जोर दिया जा रहा है। शुक्रवार को बिल्हौर तहसील और ब्लॉक चौबेपुर सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उप जिलाधिकारी/निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी बिल्हौर अफसर नहीं, बल्कि एक शिक्षक की भूमिका में नजर आए। उन्होंने बीएलओ व सुपरवाइजरों को मतदाता सूची की त्रुटियां दूर करने, तकनीकी प्रक्रियाओं और जमीनी कार्यप्रणाली को उदाहरणों के साथ समझाया।प्रशिक्षण के दौरान एसडीएम ने बीएलओ एप के नए वर्जन को अनिवार्य रूप से अपलोड करने, नो मैपिंग वोटरों के दस्तावेज एकत्र कर नोटिस की कार्यवाही समय से पूरी करने पर जोर दिया। उन्होंने लॉजिकल डिस्पेंसरी में फादर मैपिंग से संबंधित त्रुटियों को गंभीरता से लेते हुए फार्म-6 भरते समय मतदाता का पिन कोड, मोबाइल नंबर और सही पता अनिवार्य रूप से दर्ज करने के निर्देश दिए। साथ ही घोषणा पत्र को सही ढंग से भरने की प्रक्रिया भी समझाई।

एसडीएम ने कहा कि मतदाता सूची की शुद्धता लोकतंत्र की मजबूती का आधार है, इसलिए किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने बीएलओ से अपेक्षा जताई कि वे क्षेत्र में जाकर हर पात्र नागरिक का नाम सूची में शामिल कराएं और अपात्र नामों को नियमानुसार हटाने की कार्रवाई करें। उन्होंने बताया कि 11 जनवरी 2026 को बीएलओ दिवस के तहत सभी बीएलओ अपने-अपने बूथों पर प्रातः 11 बजे से शाम 5 बजे तक उपस्थित रहेंगे। इस दौरान मतदाता सूची का पठन कर उसमें दर्ज अशुद्धियों को शत-प्रतिशत दूर किया जाएगा। मतदाता की फोटो की गुणवत्ता जांच, आयु एवं अन्य विवरणों में आवश्यक संशोधन किया जाएगा, ताकि सूची पूरी तरह अद्यतन और त्रुटिरहित हो सके। प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंत में एसडीएम ने सभी बीएलओ और सुपरवाइजरों से समयबद्ध और पारदर्शी ढंग से कार्य करने की अपील की, जिससे विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण 2026 को सफल बनाया जा सके।इस दौरान तहसीलदार अनुभव चंद्रा नायब तहसीलदार सीपी राजपूत समेत कई अधिकारी मौजूद रहे

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!