Wednesday, April 1, 2026
Homeराज्यउत्तर प्रदेशविजयादशमी पर राजा भइया का शस्त्र पूजन, हथियारों का वायरल वीडियो बना...

विजयादशमी पर राजा भइया का शस्त्र पूजन, हथियारों का वायरल वीडियो बना चर्चा का विषय

Oplus_0

यूपी/कुंडा। विजयादशमी के अवसर पर कुंडा के बाहुबली विधायक और जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के प्रमुख राजा भइया ने परंपरागत रूप से शस्त्र पूजन किया। इस दौरान मौजूद हथियारों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसे लेकर समर्थकों और विरोधियों दोनों के बीच जबरदस्त चर्चा छिड़ी हुई है।राजा भइया ने कहा कि “शस्त्र केवल शक्ति का प्रतीक नहीं बल्कि अनुशासन, परिश्रम और विजय की प्रेरणा हैं। शस्त्र पूजा हमें यह याद दिलाती है कि मेहनत और सही दिशा में किया गया प्रयास ही सफलता की कुंजी है।”हालांकि, यह शस्त्र पूजन ऐसे समय में हुआ है जब हाल ही में उनकी पत्नी भावना सिंह (रानी भानवी) ने सोशल मीडिया पर शस्त्रों के जखीरे की तस्वीरें साझा करते हुए उन पर कई गंभीर आरोप लगाए थे।

Oplus_0

इस पूरे विवाद के बीच राजा भइया का शस्त्र पूजन और हथियारों का वायरल वीडियो न केवल राजनीतिक गलियारों बल्कि जनता में भी चर्चा का बड़ा मुद्दा बन गया है।राजा भइया की इस परंपरा को जहां समर्थक शौर्य और पराक्रम का प्रतीक बता रहे हैं, वहीं विरोधी इसे शक्ति प्रदर्शन के तौर पर देख रहे हैं। लेकिन इतना तय है कि विजयादशमी पर हुआ यह शस्त्र पूजन राजा भइया की राजनीति और निजी जीवन, दोनों को एक बार फिर सुर्खियों के केंद्र में ले आया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!