जेल जाने के बाद ससुराल में नहीं मिल रहा विधवा बहू को ठिकाना
घर के बाहर रात गुजारने की मजबूर
स्वराज इंडिया न्यूज ब्यूरो
कानपुर।
जिनकी आंचल में है दूध उनकी ही आंखो में पानी हाय अबला तेरी यही कहानी चरितार्थ होते उस समय दिखी जब पति के मौत के बाद महिला पर उसका देवर ही गलत नजर रखने लगा और उसे अपनी हवस का शिकार बना डाला।अपने साथ हुए बलात्कार की शिकायत पुलिस से की और पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा। पीड़िता की पुलिस कार्यवाही से रूष्ट ससुराली जन महिला को घर में घुसने नहीं दे रहे हैं वहीं महिला अपराध पर कार्यवाही करने वाली पुलिस भी पीड़िता पीड़िता को आश्रय नहीं दिला पाई। अब पीड़िता अपने बेटे के साथ घर के बाहर खुले में रहने की मजबूर गई।
पीड़िता सुषमा कमल ने बताया कि 8 वर्ष पूर्व उसकी शादी थाना चौबेपुर मेधनीपुरवा निवासी शिव कुमार सिंह से हुई थी। एक वर्ष पहले पति की हार्ड अटैक से मौत हो गई। मेरा एक साढ़े तीन साल का बेटा युग है। पति की मौत के बाद सास ससुर किसी न किसी बात को लेकर उसे प्रताड़ित करते रहते हैं।14 अप्रैल को ससुराली जन किसी कार्यक्रम में सम्मिलित होने गए थे। घर में अकेला पाकर देवर निखिल ने उसके साथ बलात्कार किया जिसकी शिकायत उसने सास ससुर से की लेकिन उन्होंने भी जुबान बंद रखने की धमकी दी। जिसके बाद उसने अपने साथ हुई घटना की जानकारी अपने मायके में की। मायके वालों के आने पर पुलिस से शिकायत की थी जिसके बाद पुलिस ने देवर को दुष्कर्म के आरोप में जेल भेजा था। अपने साथ हुई इस घटना से वह सदमे में थी और तब से आवास विकास स्थित अपने मायके में रह रही थी।एक मैं की वह अपने बेटे को लेकर ससुराल रहने गई तो सास ससुर ने घर में घुसने नहीं दिया कर उसके साथ मारपीट की। जिसके बाद उसने 112 नंबर पर पुलिस से शिकायत की। मौके पर पहुंची पुलिस भी उसे घर के अंदर नहीं रखवा पाई। उसने अपने बेटे के साथ रात घर के बाहर खुले आसमान के नीचे गुजारी।


