Friday, April 3, 2026
Homeब्रेकिंग न्यूजयूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की हत्या के इरादे से आया पाकिस्तानी...

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की हत्या के इरादे से आया पाकिस्तानी युवक गिरफ्तार

पूछताछ में बार-बार बदल रहा बयान

स्वराज इंडिया ब्यूरो बूंदी (राजस्थान) ।
केशवरायपाटन इलाके में ट्रेन से गिरकर घायल हुआ पाकिस्तानी युवक इरफान नेपाल की सीमा पार कर अवैध रूप से भारत में घुसा था। पुलिस पूछताछ में उसने खुलासा किया कि उसे “उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की हत्या” के मिशन पर भेजा गया था। इरफान ने दावा किया कि पाकिस्तान के एक आतंकी संगठन ने इसके लिए उसे 10 लाख रुपए दिए थे।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी लगातार अपने बयान बदल रहा है। शुक्रवार दोपहर उसे कोटा में इंटेलिजेंस पुलिस के हवाले कर आगे की पूछताछ के लिए भेजा गया।

यूरो और नकदी बरामद
पुलिस के मुताबिक गुरुवार दोपहर दिल्ली-मुंबई रेलमार्ग पर ट्रेन से गिरकर घायल होने के बाद युवक खुद ही इलाज कराने के लिए केशवरायपाटन अस्पताल पहुंचा। जांच में उसकी पहचान पाकिस्तान के पंजाब प्रांत स्थित सिंध इलाके के अलमसा गांव निवासी इरफान के रूप में हुई।

उसके पास से 1920 यूरो और 45 हजार रुपए नकद बरामद किए गए, जिसकी कुल कीमत करीब ढाई लाख रुपए बताई जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!