Friday, February 13, 2026
Homeब्रेकिंग न्यूजकानपुर: बिल्हौर में धूमधाम से निकाला गया जुलूस-ए-मोहम्मदी, जगह-जगह हुआ लंगर

कानपुर: बिल्हौर में धूमधाम से निकाला गया जुलूस-ए-मोहम्मदी, जगह-जगह हुआ लंगर

स्वराज इंडिया न्यूज़ ब्यूरो

बिल्हौर (कानपुर)। ईद मिलादुन्नबी के मौके पर कस्बे में शुक्रवार को जुलूस-ए-मोहम्मदी पूरे अकीदत और धूमधाम से निकाला गया। सुबह 10 बजे मदरसे से शहर काजी अनीस रहमान की अगुवाई में जुलूस उठाया गया। जुलूस कस्बे के मुख्य मार्गों से होता हुआ करीब 12 बजे नगर पालिका चौराहे पर पहुंचा। जहां उलमा-ए-कराम ने मोहम्मद साहब की सीरत और उनकी शिक्षाओं पर तकरीर पेश की। इसके बाद जुलूस जीटी रोड, सराफा बाजार और कसौड़े वाली गली से होकर वापस मदरसे पहुंचकर संपन्न हुआ।
जुलूस में बड़ी संख्या में बच्चे, नौजवान और बुजुर्ग शामिल हुए। हाथों में तिरंगा और इस्लामी परचम थामे लोगों ने गंगा-जमुनी तहज़ीब की अनोखी मिसाल पेश की।
…..

जगह-जगह लंगर से हुआ जुलूस का अभिनंदन

जुलूस-ए-मोहम्मदी के दौरान कस्बे में जगह-जगह लंगर और स्वागत स्टाल लगाए गए। जब जुलूस पालिका चौराहे पर पहुंचा तो नगर पालिका अध्यक्ष इख़लाक खान ने स्वागत किया। पालिका के सामने लगे बड़े स्टाल पर समाज सेवी मो गुफरान कुरैशी, राजबाबू, रिज़वान ख़ान, अतर,अरशद ख़ान,साहिल, अरसद, जावेद कुरैशी और तौफीक खान समेत अन्य इनके साथियों ने खाने-पीने की विशेष व्यवस्था की। समाजसेवी गुफरान कुरैशी और राजबाबू ने बताया कि पूरे देश में जुलूस-ए-मोहम्मदी की धूम है और यह अमन-ओ-भाईचारे का पैगाम देता है।उधर पूर्व चेयरमैन शादाब ने भी स्टाल झंडे बाँटे।

….

1500 वें जन्मदिन पर जी एन आर एफ फाउंडेशन ने दिखाई नेकी की राह

हुजूर साहब के 1500 वें जन्मदिन के मौके पर जी एन आर एफ फाउंडेशन ने सामाजिक सेवा का परिचय दिया। फाउंडेशन की टीम ने कस्बे के हॉस्पिटल में जाकर तीमारदारों को फल-फ्रूट के बॉक्स भेंट किए। इसके बाद टीम बिल्हौर थाने पहुंची और पुलिस अफसरों व थाने में मौजूद सिपाही-दरोगाओं से मुलाक़ात कर उन्हें भी फल दिए। इस दौरान सबके स्वस्थ जीवन और लंबी उम्र की दुआ की गई। इस कार्यक्रम में फैज आलम कारी साहब, हाजी मुफ़्ती याशीर अरफ़ात साहब, आसिफ सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
….

पुलिस प्रशासन की सतर्कता से शांति-पूर्वक संपन्न हुआ कार्यक्रम

जुलूस को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। एसीपी अमरनाथ के आदेश पर इंस्पेक्टर अशोक कुमार सरोज के नेतृत्व में कस्बे में कई टोलियों में पुलिस बल की ड्यूटी लगाई गई। उनकी देखरेख में पूरा कार्यक्रम शांति और सौहार्द के माहौल में संपन्न हुआ। इस दौरान खुफिया विभाग भी सक्रिय रहा।

….

पूर्व विधामसभा प्रत्याशी भी शामिल

जुलूस जब पालिका चौराहे के पास पहुंचा तो कुछ देर बाद समाजवादी पार्टी की पूर्व विधायक प्रत्याशी रचना सिंह गौतम भी जुलूस में शामिल हुईं। उन्होंने लोगों को ईद मिलादुन्नबी की मुबारकबाद दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!