Tuesday, December 30, 2025
Homeराज्यउत्तर प्रदेशकानपुर : शादी समारोह में प्रयागराज जा रही महिला का बैग चोरी

कानपुर : शादी समारोह में प्रयागराज जा रही महिला का बैग चोरी

कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन में चोरों का आतंक, पीड़ित महिला जीआरपी ने नही सुनी फ़रियाद

स्वराज इंडिया न्यूज ब्यूरो
कानपुर।

भारतीय रेल विभाग यात्रियों की सुरक्षा और व्यवस्था के लाख दावा करती हो लेकिन यात्रियों की समस्या कम होने का नाम नहीं ले रही है।
कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर एक महिला यात्री का जेवरात से भरा बैग रेलवे के चोरों ने पार कर दिया। बैग चोरी होते ही महिला ने रेलवे पुलिस जीआरपी से गुहार लगाई लेकिन जीआरपी पुलिस ने महिला का मामला दर्ज नही किया और महिला को टरका दिया। मीडिया कर्मियों के जानकारी होते ही जीआरपी पुलिस हरकत में आई और घटना के 24 घंटे बाद मामला दर्ज करने का आश्वासन पीड़ित महिला को दिया।वही चोरों का शिकार बनी पीड़ीत महिला आरती ने बताया की वो अपनी बहन के घर प्रयागराज शादी समारोह में शामिल होने जा रही थी। लिफ्ट के माध्यम से अपनी ट्रेन की ओर जा रही थी उसके पीछे तीन से चार लोग अन्य थे तभी उसे उसके सामान से एक बैग गायब होने की आशंका हुई। चेक करने में मालूम हुआ की जेवरात से भरा बैग नही है।जिसकी जानकारी जीआरपी पुलिस को दी पुलिस पहले टाल मटोल करने लगी।मीडिया के हस्तक्षेप करने पर दूसरे दिन संज्ञान लेकर मामला दर्ज करने की बात कही।महिला ने बताया की उसके बैग में सोने के झुमके,चैन अंगूठी पायल थे जिनकी कीमत करीब डेढ़ लाख रुपए है।
कानपूर सेंट्रल स्टेशन पर चोरी का आतंक व्याप्त है और जीआरपी पुलिस उन पर अंकुश नहीं लगा पा रही है।जिससे वो खुले आम यात्रियों के समान पर हाथ साफ कर रहे है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!