Friday, February 13, 2026
Homee-paperकाकोरी क्रांति शताब्दी: लखनऊ में राष्ट्रभक्ति गीतों से गूंजा शहीद स्मारक

काकोरी क्रांति शताब्दी: लखनऊ में राष्ट्रभक्ति गीतों से गूंजा शहीद स्मारक

राष्ट्र सेविका समिति का ‘स्वरप्रवाह’ कार्यक्रम आयोजित

स्वराज इंडिया न्यूज ब्यूरो लखनऊ।
काकोरी क्रांति के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रविवार को राष्ट्र सेविका समिति, लखनऊ विभाग द्वारा काकोरी शहीद स्मारक पर ‘राष्ट्रकांति स्वरप्रवाह’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर समिति की सेविकाओं ने सामूहिक रूप से राष्ट्रभक्ति गीतों और वंदे मातरम का गायन कर शहीदों को नमन किया।

कार्यक्रम में लखनऊ विभाग की 20 शाखाओं और 8 मिलन केंद्रों ने हिस्सा लिया। सामूहिक गायन प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया, जिसमें निर्णायक मंडल में अंतर्राष्ट्रीय लोकगायिका वंदना मिश्रा और समिति की प्रांत संपर्क टोली की सदस्य पूजा श्रीवास्तव शामिल रहीं। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान लखनऊ पूरब भाग की ऊषा चेतना कुंज शाखा को मिला, जबकि दूसरा स्थान धनवंतरि नगर की विद्या शाखा और तीसरा स्थान दीनदयाल नगर की मणिकर्णिका शाखा को प्राप्त हुआ।

मुख्य अतिथि प्रख्यात कथक नृत्यांगना एवं गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड धारक सोनी चौरसिया ने अपने संबोधन में कहा—
“काकोरी क्रांति के वीरों ने जिस शौर्य और बलिदान का परिचय दिया, उसी की बदौलत आज हम आज़ादी की खुली हवा में सांस ले रहे हैं। राष्ट्रभक्ति की चेतना इस देश की सबसे बड़ी शक्ति है।” समाजसेविका व शिक्षाविद चित्रलेखा तिवारी ने कहा कि किसी व्यक्ति का जन्म महत्वपूर्ण नहीं होता, उसकी मृत्यु और उसके कर्म ही उसे महान बनाते हैं। वहीं, प्रांत कार्यवाहिका यशोधरा ने कहा कि “काकोरी शहीद स्मारक के पेड़ों की पत्तियों से भी राष्ट्रभक्ति की सुगंध आती है, और यही प्रेरणा नई पीढ़ी को ऊर्जा देती है।” कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रांत संचालिका रत्नम जी, क्षेत्र प्रचारिका शशि जी, उत्तर प्रदेश महिला आयोग की सदस्य अंजू प्रजापति, विभाग सह संपर्क प्रमुख तृप्ति जी, विभाग सह सेवा प्रमुख सीमा सिंह, अनुसूचित जाति-जनजाति आयोग की सदस्य नीरज जी समेत लगभग 800 बहनें शामिल हुईं। कार्यक्रम का उद्देश्य युवतियों और महिलाओं के मन में राष्ट्रप्रेम की लौ प्रज्वलित करना और सामाजिक सद्भावना का संदेश देना रहा।

(दिव्या गौरव त्रिपाठी)
विभाग प्रचार प्रमुख, लखनऊ विभाग
राष्ट्र सेविका समिति

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!