Friday, February 13, 2026
Homeराज्यउत्तर प्रदेशआईआईए कानपुर देहात चैप्टर की वार्षिक आम सभा संपन्न

आईआईए कानपुर देहात चैप्टर की वार्षिक आम सभा संपन्न

सदस्यों ने सामाजिक जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया

स्वराज इंडिया न्यूज ब्यूरो
कानपुर देहात।

आईआईए (इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन) कानपुर देहात चैप्टर की वार्षिक आम सभा शनिवार को शहर के एक होटल में आयोजित हुई। मुख्य अतिथि कपिल भाटिया सहित पदाधिकारियों ने सात नदियों का जल एक घड़े में एकत्र कर जल संरक्षण का संदेश दिया और कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

सभा में पूर्व चेयरमैन आलोक जैन ने पिछले वित्तीय वर्ष का लेखा-जोखा प्रस्तुत करते हुए पिछले दस वर्षों में आईआईए की उपलब्धियां साझा कीं। नवनियुक्त चेयरमैन पियूष जैन ने कहा कि उद्योगों और उद्यमियों की समस्याओं के समाधान के साथ-साथ आईआईए सामाजिक जिम्मेदारी भी निभाएगा। उन्होंने बताया कि “पढ़ेगा भारत, बढ़ेगा भारत” के तहत सरकारी स्कूलों में शिक्षा की बेहतरी के लिए विशेष कार्य किए जाएंगे।

कार्यक्रम में “एक सूर्य, एक विश्व” की थीम पर हीलियम सोलर पावर कंपनी द्वारा इकोनॉमी और कॉमर्शियल सेक्टर में सौर ऊर्जा की संभावनाओं पर विशेष प्रस्तुति दी गई, जिसने सभी उद्यमियों का ध्यान आकर्षित किया।

इस मौके पर सुनील वैश्य, तरुण खेत्रपाल, विजय अग्रवाल, आलोक अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, सचिन गर्ग सहित दो सौ से अधिक उद्यमी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!