Friday, February 13, 2026
Homeराज्यउत्तर प्रदेशयूपी के मैनपुरी जिले में इंस्टाग्राम प्रेम प्रसंग का खौफनाक अंत

यूपी के मैनपुरी जिले में इंस्टाग्राम प्रेम प्रसंग का खौफनाक अंत

कैमरे में फिल्टर लगाकर फोटो खींचती थी 52 साल की महिला,

25 वर्षीय प्रेमी ने महिला की गला घोंटकर की हत्या

स्वराज इंडिया न्यूज ब्यूरो
मैनपुरी।

जिले में एक इंस्टाग्राम प्रेम कहानी खौफनाक जुर्म में बदल गई। करीब दो महीने पहले मैनपुरी निवासी अरुण राजपूत की सोशल मीडिया पर “रानी” नामक महिला से जान-पहचान हुई थी। बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ और दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ती चली गईं।
बताया जा रहा है कि दोनों घंटों कॉल और वीडियो कॉल पर बात करते थे। वीडियो कॉल पर महिला फ़िल्टर का इस्तेमाल कर खुद को जवान दिखाती थी। अरुण को लगा कि रानी करीब 25 साल की युवती है। इसी बीच दोनों ने होटल में मिलकर रात बिताई।
लेकिन होटल में मुलाकात के दौरान अरुण को सच्चाई का पता चला कि रानी असल में 52 साल की शादीशुदा महिला है, जिसके पति का नाम राजपाल है। अरुण का कहना है कि उसे धोखा दिया गया। इसके बाद वह रानी से दूरी बनाने लगा।
इधर, रानी अपने पति को छोड़कर अरुण के साथ रहने का दबाव बनाने लगी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। फिर अरुण ने दोबारा मिलने के बहाने महिला को बुलाया और होटल रूम में उसका गला घोंटकर हत्या कर दी।


घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं आरोपी अरुण राजपूत को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में पूरा मामला सोशल मीडिया पर बने अवैध संबंध और विवाद से जुड़ा सामने आया है। इंस्टाग्राम की ठरकी मोहब्बत का अंजाम – एक महिला की मौत और आरोपी युवक जेल की सलाखों के पीछे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!