Friday, February 13, 2026
Homeब्रेकिंग न्यूजकानपुर में समय शताब्दी ट्रेवल्स पर जीएसटी का छापा, पकड़ी गई बड़ी...

कानपुर में समय शताब्दी ट्रेवल्स पर जीएसटी का छापा, पकड़ी गई बड़ी चोरी

ट्रांसपोर्ट सेक्टर में हड़कंप, टैक्स गड़बड़ी का बड़ा खुलासा

फजलगंज स्थित कार्यालय में ₹4.02 करोड़ की टैक्स चोरी पकड़ी गई, कई अन्य जगह पर चल रहे थे अवैध बुकिंग कार्यालय

कानपुर ब्रेकिंग | स्वराज इंडिया न्यूज

राज्य कर विभाग की टीम ने शासन के निर्देश पर फजलगंज स्थित समय शताब्दी ट्रेवल्स प्राइवेट लिमिटेड पर बड़ी कार्रवाई की। टीम ने कंपनी के तीन व्यापारिक ठिकानों पर एक साथ छापा मारा।जांच के दौरान बड़े पैमाने पर जीएसटी चोरी और दस्तावेजी अनियमितताएं उजागर हुईं।फर्म द्वारा दो अघोषित ठिकानों से यात्री और माल परिवहन का कार्य किया जा रहा था, जिसकी कोई जानकारी जीएसटी पोर्टल पर दर्ज नहीं थी।

टैक्स चोरी का खुलासा

जांच में सामने आया कि GSTR-3B और GSTR-9 में घोषित टैक्स फ्री आउटवर्ड सप्लाई के आंकड़ों में भारी अंतर है। इसके अलावा, इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) का रिवर्सल नियमानुसार नहीं किया गया था।अनियमितताओं की पुष्टि होने पर विभाग ने कड़ा रुख अपनाया। पूछताछ में फर्म संचालक ने गलती स्वीकार की और ₹4.02 करोड़ रुपये तत्काल जमा कराए

दस्तावेज सीज, टीम में वरिष्ठ अधिकारी शामिल

छापेमारी के दौरान कई संदिग्ध दस्तावेज सीज किए गए। इस कार्रवाई से ट्रांसपोर्ट सेक्टर में हड़कंप मच गया है।इस ऑपरेशन में 20 सदस्यीय टीम शामिल रही। इसमें एडिशनल कमिश्नर सैमुअल पॉल एन और एसआईबी जॉइंट कमिश्नर ए. ज्ञान प्रकाश सिंह समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। विभाग अब दस्तावेजों की गहन जांच कर आगे की कार्रवाई करेगा।

मुख्य बिंदु

  • तीन ठिकानों पर एक साथ छापा।
  • GSTR-3B और GSTR-9 में बड़ा अंतर।
  • ITC का रिवर्सल नियमविरुद्ध।
  • ₹4.02 करोड़ रुपये जमा
  • 20 सदस्यीय टीम, वरिष्ठ अधिकारी मौजूद।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!