Friday, February 13, 2026
Homeब्रेकिंग न्यूजबिल्हौर के सभी जन सेवा केंद्रों में फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य, उल्लंघन पर...

बिल्हौर के सभी जन सेवा केंद्रों में फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य, उल्लंघन पर होगी कड़ी कार्रवाई

स्वराज इंडिया न्यूज़ ब्यूरो

कानपुर। बिल्हौर उप-जिलाधिकारी संजीव दीक्षित और तहसीलदार अनुभव चंद्र ने तहसील के सभी क्षेत्रीय जन सेवा केंद्र प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि अब अपने-अपने क्षेत्र में फार्मर रजिस्ट्री का कार्य केवल लेखपाल के मार्गदर्शन और देखरेख में ही कराया जाएगा। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि कोई भी जन सेवा केंद्र प्रभारी यदि इस निर्देश का पालन नहीं करता या काम करने से मना करता है, तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसमें एफआईआर दर्ज करने सहित अन्य वैधानिक कदम उठाने के आदेश भी शामिल हैं। अधिकारीयों ने इस पहल का उद्देश्य किसानों को सुचारु सेवा प्रदान करना और प्रशासनिक पारदर्शिता सुनिश्चित करना बताया गया है। अधिकारियों ने कहा कि अब किसी भी किसान को रजिस्ट्री के काम के लिए परेशानी नहीं होगी और सभी केंद्रों में यह काम नियमित रूप से संपन्न होगा। जानकारी के अनुसार,बिल्हौर तहसील के हर जन सेवा केंद्र में लेखपाल की निगरानी में फार्मर रजिस्ट्री का कार्य कराया जाएगा। अधिकारियों ने प्रभारियों को निर्देश दिया है कि वे इस प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही या विलंब बर्दाश्त नहीं करेंगे।किसानों ने इस कदम का स्वागत करते हुए कहा कि अब उन्हें अपने जरूरी कागजात और रजिस्ट्री के काम के लिए बार-बार विभाग के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। प्रशासन ने इसे किसानों के हित में पारदर्शिता और जिम्मेदारी सुनिश्चित करने वाला कदम बताया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!