Friday, February 13, 2026
Homeब्रेकिंग न्यूजसिद्धनाथ धाम पहुंचे देवकीनंदन ठाकुर महाराज, सिद्धसंत भीखाराम बाबा की समाधि पर...

सिद्धनाथ धाम पहुंचे देवकीनंदन ठाकुर महाराज, सिद्धसंत भीखाराम बाबा की समाधि पर अर्पित किए पुष्प

स्वराज इंडिया न्यूज ब्यूरो |

कानपुर। जाजमऊ स्थित सिद्धनाथ धाम में सोमवार को आध्यात्मिक माहौल उस समय और भी पावन हो गया जब अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक श्री देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज ने धाम पहुंचकर सिद्धनाथ बाबा का अभिषेक किया। उन्होंने आश्रम परिसर में स्थित दलित परिवार में जन्मे सिद्धसंत भीखाराम बाबा की समाधि पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

इस दौरान ठाकुर जी महाराज ने धाम के महंत अरुण चैतन्य पुरी महाराज से भेंट कर जामा मस्जिद आगरा, कृष्ण जन्मभूमि मथुरा, काशी विश्वनाथ मंदिर और सनातन बोर्ड जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने इन अभियानों को आगे गति देने की बात भी कही।

कार्यक्रम में पनकी मंदिर के महंत कृष्ण दास जी महाराज समेत शहर के कई गणमान्यजन उपस्थित रहे। इनमें राकेश तिवारी, विजय चौरसिया, विनोद गुप्ता, शेष नारायण त्रिवेदी, संजय त्रिवेदी, किरण पांडे, पुष्पा जयसवाल, लक्ष्मी पांडे, प्रशांत त्रिपाठी, संगीत त्रिपाठी, सत्येंद्र शुक्ला और मयंक मिश्रा प्रमुख रूप से शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!