Saturday, February 14, 2026
Homeब्रेकिंग न्यूजअयोध्या में दीपोत्सव-2025 की भव्य शुरुआत, रामलला के दर्शन-पूजन से रामनगरी में...

अयोध्या में दीपोत्सव-2025 की भव्य शुरुआत, रामलला के दर्शन-पूजन से रामनगरी में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

स्वराज इंडिया ब्यूरो अयोध्या।
दिव्य एवं भव्य ‘दीपोत्सव-2025’ के पावन अवसर पर रविवार को श्री अयोध्या धाम पूरी तरह प्रभु श्रीराम के नाम से आलोकित हो उठा। सरयू तट से लेकर रामलला मंदिर तक दीपों की झिलमिल रोशनी और जयघोषों से संपूर्ण रामनगरी गूंज उठी।

भक्तों ने इस अवसर पर प्रभु श्री रामलला के दर्शन-पूजन का सौभाग्य प्राप्त किया। मंदिर परिसर में विशेष आरती का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। पूरा परिसर मंत्रोच्चार—
“आपदामपहर्तारं दातारं सर्वसम्पदाम्। लोकाभिरामं श्रीरामं भूयो भूयो नमाम्यहम्॥”
से गुंजायमान रहा।

भक्तों ने ‘कौशल्यानंदन’ प्रभु श्रीराम से प्रार्थना की कि वे सभी के जीवन में सुख, शांति और सौभाग्य का प्रकाश फैलाएं तथा समस्त विश्व को अपने दिव्य आशीर्वाद से अभिसिंचित करें।

रामलला के भव्य मंदिर और दीपों से सजी अयोध्या की झलक ने श्रद्धालुओं के मन को भावविभोर कर दिया। दीपोत्सव का यह आयोजन एक बार फिर अयोध्या की आस्था, संस्कृति और भक्ति का अनुपम प्रतीक बन गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!