Tuesday, March 31, 2026
Homeक्राईम स्टोरीधोखे का अंत: लव जिहाद में फंसी महिला की हत्या, आरोपी फरार

धोखे का अंत: लव जिहाद में फंसी महिला की हत्या, आरोपी फरार

लव जिहाद का नया चेहरा हिंदू नाम से किया धोखा, फिर ली जान

विशेष संवाददाता | न्यूज़ डेस्क कानपुर📍

कानपुर के रायपुरवा थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुरवा शक्कर मिल खलवा इलाके में शनिवार सुबह सनसनी फैल गई,जब एक मकान से तेज दुर्गंध और गेट के नीचे खून बहता दिखा।सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने ताला तोड़ा तो अंदर भारती गौतम (35) का शव तख्त के नीचे चादर में लिपटा मिला।शव सड़ने लगा था और कमरे में खून के निशान थे।प्राथमिक जांच में सामने आया कि भारती की गला घोंटकर हत्या की गई थी।मौके से मोबाइल फोन गायब मिला, जिससे हत्या के बाद भागने की आशंका और गहरी हो गई।

हिंदू बनकर रह रहा था मुस्लिम युवक, अब फरार

मृतका भारती गौतम पिछले आठ साल से एक युवक रोहित उर्फ दिलीप उर्फ वाहिद के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी।स्थानीय लोगों के मुताबिक युवक ने शुरुआत में खुद को हिंदू बताया, लेकिन बाद में उसके मुस्लिम होने का खुलासा हुआ।मां की मौत के बाद भारती अपने प्रेमी के साथ शक्कर मिल खलवा के मकान में रहने लगी थी।मोहल्ले के लोगों के अनुसार दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता था।बुधवार तड़के आरोपी घर के बाहर बैठा दिखा था और बोला था, “आज नींद नहीं आ रही।”इसके बाद से न भारती दिखी, न ही युवक। शनिवार को घर का ताला टूटा तो हत्या का राज खुला।

दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या, लव जिहाद के एंगल पर जांच शुरू

फोरेंसिक टीम ने मौके से शराब की बोतलें, गिलास और नॉनवेज बरामद किया है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या की पुष्टि हुई है, जबकि बिसरा सुरक्षित रखा गया है।घर से दो आधार कार्ड मिले एक में नाम भारती गौतम और दूसरे में वाहिद लिखा था।जांच में यह स्पष्ट हुआ कि युवक मुस्लिम था और खुद को हिंदू बताकर महिला के साथ रह रहा था।पुलिस अब इस पूरे मामले को “लव जिहाद के एंगल” से भी जांच रही है।डीसीपी सेंट्रल श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश में कई टीमें लगी हैं और उसका पता किदवई नगर क्षेत्र का बताया गया है।

मुख्य बिंदु📌

  • चार दिन से बंद कमरे से महिला का सड़ा हुआ शव बरामद
  • मृतका भारती गौतम आठ साल से युवक के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी
  • आरोपी युवक मुस्लिम निकलने पर मोहल्ले में मचा था हड़कंप
  • आरोपी ने खुद को हिंदू बताकर महिला को धोखे में रखकर साथ रहना शुरू किया था
  • पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या की पुष्टि
  • मौके से शराब, गिलास और नॉनवेज के अवशेष बरामद
  • दो आधार कार्डों से खुला झूठा नाम और असली पहचान का खेल
  • लव जिहाद के एंगल पर पुलिस की जांच जारी
  • आरोपी वाहिद उर्फ रोहित फरार, गिरफ्तारी के लिए कई टीमें सक्रिय
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!